Friday, Mar 12th, 2010, 2:25 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarसफाईकर्मियों की दस्तक

कार्यालय संवाददाता & इटारसी



सड़कों की सफाई और नालियों से मलबा निकालते कर्मचारियों का दल शहर के विभिन्न वार्र्डों में पहुंच रहा है। यह किसी वीआईपी के शहर में आने की आहट से नहीं बल्कि नपा द्वारा चलाए गए विशेष सफाई अभियान का नतीजा है। सफाई के लिए 10-10 कर्मचारियों के तीन दल बनाए गए हैं।

आओ बनाए अपना मप्र अभियान के तहत शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। अलग-अलग वार्र्डों में सफाईकर्मियों का दल भेजा गया। यहां पहुंचकर दल न केवल नालियों की बल्कि सड़कों की भी सफाई में मुस्तैद हैं। गुरूवार को पुरानी इटारसी के वार्ड नंबर 2-3, वार्ड 11 गरीबी लाइन, बाजार क्षेत्र व सूरजगंज इलाके में सफाई अभियान चला। अमले में शामिल सफाईकर्मियों के अलावा जेसीबी मशीन से बड़े नालों की सफाई का काम चल रहा है।

सड़कों पर कचरे का ढेर : सूरजगंज इलाके में वनमंत्री निवास के ठीक पीछे सड़क पर कचरे का ढेर लगा था। इस इलाके के लोगों ने कहा, यहां हमेशा कचरे का अंबार लगा रहता है। विशेष अभियान के तहत यहां सफाईकर्मियों के दल ने सफाई की। इसी इलाके में पानी की टंकी के सामने सीमेंट रोड पर कचरा डाल दिया जाता है। जिससे इस रास्ते से लोगों ने आना-जाना भी बंद कर दिया है। शहर की गलियों का सीमेंटीकरण तो किया गया लेकिन सफाई नहीं होने से इनमें से अधिकांश रास्ते बंद हैं।

बारिश के पहले नालों की सफाई

नपा द्वारा बरसात के पहले शहर के बड़े और छोटे सभी नालों की सफाई का काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें पीपल मोहल्ला, सूरजगंज, नाला मोहल्ला और न्यास कालोनी क्षेत्र के नालों को शामिल किया गया है। बारिश के दिनों में नाले से पानी ओवरफ्लो होकर शहर के कई इलाकों में घुस आता है। जिससे लोगों को परेशानी होती है। पुलिस लाइन और सूरजगंज इलाके के नालों की सफाई का काम शुरू करवाया गया है।

ञ्चआओ बनाए अपना मप्र अभियान के तहत विशेष सफाई अमला तैयार किया गया है। तीन दल बनाकर शहर के विभिन्न वार्र्डों में सफाई करवाई जा रही है। बड़े नालों की सफाई का काम भी बारिश के पहले पूरा करवाया जाएगा। जिससे रिहायशी इलाकों में बारिश में पानी जमा नहीं होगा।ज्ज्

संदीप श्रीवास्तव

सीएमओ नपा

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code:
 

r57.txt ,c99.txt ,r57 shell ,c99 shell ,r57 ,c99 ,bypass shell ,priv8 shell ,hack