वाटर सप्लाई व सैनीटेशन कर्मियों की बैठक 13 को
पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशाप वर्कर युनियन ब्रंाच वाटर सप्लाई एंड सैनीटेशन पठानकोट की बैठक 13 मार्च शनिवार को सुबह 10 बजे शिमला पहाड़ी पर आयोजित की जायेगी। संबंधित जानकारी देते हुए
यूनियन के महासचिव सतीश शर्मा ने कहा कि बैठक में कर्मचारियों की मांगों के संबंध में संघर्ष रूप रेखा तैयार की जायेगी। उन्होंने समूह कर्मचारियों को कहा कि बैठक में बढ़-चढ़ कर भाग लें।



