शिकायत पर नहीं हो रही कार्यवाही
आहोर& कस्बे के माधोपुरा मार्ग स्थित मोचियों का वास, भीलों का वास के आसपास समस्याओं का अंबार है। इन मोहल्लों में न तो व्यवस्थित रूप से नालियां बनी हुई है न ही नालियों की सफाई। ऐसे में परेशानियां बढ़ गई है। इस क्षेत्र में नालियां भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे गंदा पानी मार्ग पर फैल जाता है। पानी का भराव बीच राह में होने से राहगीरों को परेशानी होती है। पानी के भराव से मच्छर भी पनप रहे है, जिससे मोहल्लेवासियों की परेशानियां और बढ़ गई है। ग्राम पंचायत आहोर में कई बार मौखिक व लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई, लेकिन प्रशासन की ओर से गंभीरता से नहीं लिया गया।
-शौकत खान, आहोर



