- Home
Haryana
Kaithal Zila
Dhand kaul
सड़क में बने गहरे गड्ढों से परेशानी
भास्कर न्यूज& ढांड
गांव चुहड़माजरा के बस स्टैंड से गांव की ओर जाने वाली मुख्य सड़क जगह-जगह से हुई टूटी हुई होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह सड़क पिछले कई महीनों से टूटी पड़ी है। इस बारे में विभाग को अवगत करवाने के बावजूद भी इस सड़क की मरम्मत तक नहीं करवाई गई।
ग्रामीण मुकेश, सत्यवान, सुरेश, महावीर, मुनीष कुमार, राम कुमार, दर्शन, राजू, जसवंत सहित अनेक लोगों ने बताया कि इस सड़क का निर्माण कुछ वर्ष पहले हुआ था। जिसके बाद कभी भी इस सड़क का निर्माण व मरम्मत नहीं करवाई गई। सड़क के पास बने जोहड़ का पानी सड़क नीची होने के कारण सड़क पर जमा हो जाता है। पानी जमा होने के कारण सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है, जिसमें बड़े- बड़े व गहरे गड्ढे बने हुए हैं। जहां से निकलना मुश्किल होता है।
कोई नहीं लेता सुध
ग्रामीणों ने बताया कि जो ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर ग्रामीण संबंधित विभाग को मिल चुके हैं, लेकिन किसी भी विभाग ने इस सड़क की कोई सुध नहीं ली। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या से निजात दिलवाई जाए।


