Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Friday, Mar 12th, 2010, 2:39 am [IST]  

danik bhaskarसड़क पर उतरे लोग

भास्कर न्यूज & गुहला चीका

गुरुवार को सुबह सवेरे हरिजन बस्ती के लोग अपने घर के सामने नालियों की सफाई न होने व गलियों में जमा गंदे पानी की निकासी न होने से क्षुब्ध लोगों ने गुहला रोड पर 33 केवी पावर हाउस के सामने जाम लगा दिया। खबर मिलते ही मौके पर नायब तहसीलदार ओमप्रकाश व एसएचओ चीका रणधीर सिंह मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही नगरपालिका सचिव कुलदीप मलिक व जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी पहुंचे। नायब तहसीलदार ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को उनकी समस्या को दूर करने के लिए आश्वस्त किया व जाम खुलवाया। जाम लगा रहे लोगों ने नगर पालिका प्रशासन पर आरोप लगाया कि हरिजन बस्ती में सफाई व्यवस्था की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता व पिछले कुछ दिनों से इस बस्ती में कोई सफाई कर्मचारी उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा है।

बदतर हो चुकी है स्थिति

उन्होंने कहा कि मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति न होने से उनकी स्थिति बद्तर हो चुकी है। इस बस्ती की निवासी बाला रानी, राम देवी, निर्मला देवी, रेणू बाला, रीटा रानी, रेखा, मुख्तयारों देवी, बिल्लो देवी आदि महिलाओं ने बताया कि पिछले काफी समय से नालियों की सफाई न होनेे के कारण अवरुद्ध नालियों से गलियों में गंदा पानी खड़ा हो गया है, जिस कारण बदबू फैली रहती है और उनका रहना मुश्किल हो गया है।

उन्होंने कहा कि गंदे पानी के कारण बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है, गंदे पानी की निकासी न होने के कारण और अपनी नालियों से पानी निकालते-निकालते थक गए हैं, जिस कारण उन्हें मजबूर होकर रास्ता रोकना पड़ा है। वहीं सीवरेज की खुदाई होने की वजह से भी उनको परेशानियां आ रही हैं। महिलाओं ने प्रशासन को चेताया कि यदि उनकी जायज समस्या पर अतिशीघ्र ध्यान न दिया गया तो वे एक बार फिर सड़क पर आने को गुरेज नहीं करेंगी।

पानी की निकासी नहीं

राजौंद& कैथल रोड स्थित हरिजन बस्ती की गली में पानी की निकासी न होने के कारण बस्ती निवासी नारकीय जीवन भोग रहे हैं। गली में जमा गंदे पानी व कीचड़ के कारण कई वृद्ध चोटिल भी हो चुके हैं। बस्ती निवासी होशियार सिंह, नन्हा राम, शेरू, बलवान, ईश्वर सिंह, माला राम, ज्ञान सिंह, लीला राम इत्यादि ने बताया कि यह गली सड़क से बहुत नीची पड़ती है, जिससे कैथल रोड पर बने गंदे नालों में पानी की निकासी न होने के कारण सारा गंदा पानी उनकी गली में जमा रहता है, जिससे उन्हें इस गली से निकलने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार पंचायत को अवगत करवाने के बावजूद भी पंचायत का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

लोगों का कहना है कि कस्बा में लगभग सभी गलियां बनाई जा रही हैं परंतु उनकी गली आजतक भी नहीं बनाई गई है। बस्ती निवासियों की प्रशासन से मांग है कि उनकी गली को बनवाकर उन्हें नारकीय से निजात दिलाई जाए।

शीघ्र हल होगी समस्या

ञ्च चीका में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की खुदाई के दौरान मिट्टी के ढेर नालों के ऊपर लग गए है जिस कारण नालियां रुकी पड़ी है और शीघ्र ही मिट्टी हटवाकर गंदे पानी को निकाल दिया जाएगा। लोग जाम लगाने से पहले अपनी समस्या को लेकर मुझसे सीधा संपर्क करें। उनकी समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा।

कुलदीप मलिक सचिव नगरपालिका चीका

निर्देश दे दिए हैं

ञ्चबस्ती के लोगों की समस्या को हल करने के निर्देश नगरपालिका व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दे दिए गए है।

ओम प्रकाश नायब तहसीलदार गुहला

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: