माकपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की निंदा
माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की राज्य कमेटी ने रामपुर में बस किराया वृद्धि का विरोध कर रहे माकपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की है। माकपा राच्य सचिवालय सदस्य कुशाल भारद्वाज व मंडी जिला सचिव भूपिंद्र सिंह ने कहा कि इस लाठीचार्च में माकपा के कई कार्यकर्ता घायल हुए। उन्होंने लाठीचार्ज के लिए दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की व सभी
गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को तुरंत छोडऩे
की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दमन का रास्ता अपनाने के बजाय बस किराया वृद्धि को तुरंत वापस ले। उन्होंने सरकाघाट व करसोग में किराया वृद्धि का विरोध कर रहे माकपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस केस बनाने की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विरोध की आवाज को दबाना चाहती है जिसे माकपा सहन नहीं करेगी। माकपा नेताओं ने कहा कि नवउदारीकरण की नीतियां लागू करने के लिए कांग्रेस व भाजपा पूरे तालमेल से काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देश में अनाज की कमी नहीं है लेकिन वह जमाखोरों के गोदामों में पड़ा है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही बस किराया वृद्धि वापस न ली गई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस संबंध में माकपा अपनी राच्य कमेटी बैठक में प्रदेशव्यापी चक्काजाम का निर्णय ले सकती है।
प्रतिनिधिमंडल डीसी से मिला .सरकाघाट : हिमाचल किसान यूनियन जिला मंडी का एक शिष्टïमंडल जिला प्रधान भूपचंद ठाकुर की अध्यक्षता में डीसी मंडी से मिला। इस शिष्टïमंडल में प्रदेश अध्यक्ष सुंका भी शामिल हुए। यूनियन से डीसी से सूखा राहत, पशु चारा, चैलचौक में सब्जी मंडी, चेकडैम, पशु गर्भाधान एवं वामतट सिंचाई पर चर्चा की।



