कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण
भीनमाल& कलेक्टर केके गुप्ता ने गुरुवार को करीब एक दर्जन से अधिक स्थानों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सवेरे दस बजे कलेक्टर गुप्ता ने चार डिपो भरुडी का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां व्यवस्थापक और पटवारी को समय पर चारा वितरण करने और उनके बिल पेश करने के निर्देश दिए। इसके बाद श्री गोपाल कृष्ण गौशाला भीनमाल का निरीक्षण किया। यहां व्यवस्थापक हीरालाल सोनी से तीन दिन पूर्व विषाक्त चारा खाने से मरी सोलह गायों के बारे में जानकारी ली। इसी प्रकार उन्होंने जीवदया गौशाला मीरपुरा व पांच कुंआ गौशाला का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अकाल राहत कार्य के तहत भागलभीम में संचालित नाडी खुदाई व जुंजाणी में बाढ़ बचाव कार्य, राउप्रावि जुंजाणी व खारा कुंआ भीनमाल में मिड-डे मील, उपकारागृह भीनमाल, उपखंड अधिकारी कार्यालय, उप पंजीयक कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उपखंड अधिकारी शैलेन्द्र देवड़ा, नरेगा कार्यक्रम अधिकारी रेनीदान बारहठ, तहसीलदार नाथूसिंह राठौड़, पंचायत समिति के कनिष्ठ अभियंता सोहनस्वरुप शर्मा और किशनाराम गोदारा भी साथ थे।



