Friday, Mar 12th, 2010, 7:56 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarएक मिनट का ठहराव, 20 मिनट स्टॉप

भास्कर न्यूज

सीकर. रसीदपुरा खूड़ी (खोरी) व बलवंतपुरा में जयपुर से लुहारू व चूरू के बीच हर रोज चलने वाली 14 ट्रेनों को निर्धारित ठहराव तो महज एक मिनट है लेकिन ये ट्रेन यहां बीस मिनट तक स्टॉपेज करती हैं। इस कारण इस रूट की सभी ट्रेनों का टाइम टेबल गड़बड़ा जाता है, जिससे वे आगे तक लेट होती हैं। इसके पीछे वजह है यहां टिकट एजेंट की व्यवस्था नहीं होना। ऐसे में इन ट्रेनों के गार्ड को ही टिकट देने पड़ते हैं।



ट्रेन के आखिरी डिब्बे में तक लाकर सभी यात्री टिकट लेते हैं और उसके बाद ट्रेन में बैठते हैं। यात्रियों की संख्या अधिक होने पर गाड़ी के ठहराव का समय भी बढ़ जाता है। ट्रेन लेट होने से नौकरी पेशा लोगों को समय पर नहीं पहुंच पाते हैं। वहीं गाड़ियों की क्रासिंग प्रभावित होने से दूसरी ट्रेन यात्रियों को भी परेशान होना पड़ता है। रसीदपुरा खोरी स्टेशन पर हॉल ही में एक ट्रेन का ठहराव और किया गया है।



हर रोज दो सौ यात्री



रसीदपुरा खोरी व बलवंतपुरा से हर रोज करीब दो सौ यात्री रेल यात्रा करते हैं। रसीदपुरा खोरी स्टेशन पर प्रतिदिन छह व बलवंतपुरा में आठ गाड़ियों का ठहराव होता है। यहां से रेल यात्रा करने वाले लोग ट्रेन में सामान रखने के बाद गार्ड से टिकट खरीदते हैं। ऐसे में यात्रियों को लेने के बाद ट्रेन निर्धारित समय से देरी से रवाना होती है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: