Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Friday, Mar 12th, 2010, 9:57 am [IST]  

danik bhaskarफोटोग्राफर से दोस्ती काम आई

Agency

अमेरिकी अभिनेत्री रेनी जेलवगर की दोस्ती एक पापाराजो से हो गई है। उन्होंने उसे 100 डॉलर का एक कॉफी वाउचर इनाम के तौर पर दे दिया । दरअसल रेनी की तस्वीरे लेने आए इस शख्स ने उन्हें पार्किग फाइन से बचाया है।



पिछले दिनों ऑस्कर विजेता अभिनेत्री सांता मोनिका की एक शॉप में ड्रिंक्स लेने पहुंची थी। तब वे भूल गई कि जिस पार्किग पर उन्होंने कार खड़ी है उनके मीटर की समय सीमा खत्म होने वाली है। मीटर पर नजर पड़ते ही फोटोग्राफर ने इसमें कुछ सिक्के डाल दिए और रेनी को फाइन से बचा लिया।



फोटोग्राफर की नेकी से खुश होकर रेनी ने उसे कॉफी वाउचर गिफ्ट किया। इस वाउचर पर उन्होंने लिखा कि इस मेहरबानी के लिए मैं तुम्हारा शुक्रिया अदा करती हूं। तब अभिनेत्री ने उसे कई तस्वीरें खींचने का मौका भी दिया।



इस दौरान रेनी जिम्नेशियम सूट में दिखाई दीं। हाल ही में कॉमेडी फिल्म ‘माय ऑन लव सांग’ की शूटिंग पूरी करने के बाद वे इन दिनों नई फिल्मों में व्यस्त हैं।



वैसे शूटिंग के व्यस्त शेड्यूल के बावजूद वे अपने ब्वॉयफ्रेंड अभिनेता ब्रेडली कूपर के साथ विदेशों में छुट्टियां मनाते नजर आईं। पिछले माह दोनों को बार्सिलोना फिर वैंकुवर में देखा गया। ऐसी खबरें भी हैं कि दोनों ने लॉस एंजिल्स में एक घर खरीदा है, लेकिन कूपर ने इस बात का खंडन किया है। उनके अनुसार 5 मिलियन डॉलर का यह घर उन्होंने अकेले ही खरीदा है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: