Saturday, Mar 13th, 2010, 6:28 pm [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarजबलपुर-इंदौर के लिए नई ट्रेन रवाना

अनुराग शर्मा

130310hv05ooभोपाल. जबलपुर और भोपाल के बीच चलने वाली ओवरनाईट एक्सप्रेस को एक औपचारिक समारोह के बाद इंदौर रवाना किया गया। दोपहर 1.50 बजे यह इंदौर पहुंचेगी। अब यह गाड़ी जबलपुर और इंदौर के बीच चलने लगेगी।भोपाल के सांसद कैलाश जोशी ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरीय प्रशासन मंत्री बाबूलाल गौर ने की। इस अवसर पर श्री जोशी ने कहा कि भोपालवासियों के लिए इस ट्रेन के माध्यम से इंदौर के लिए एक अच्छी सुविधा मिल गई है। समारोह को विधायक विश्वास सारंग ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर देवास के सांसद सज्जन सिंह वर्मा, महापौर कृष्णा गौर और विधायक जितेंद्र डागा भी उपस्थित थे। डीआरएम पीके अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन जनसंपर्क अधिकारी केके दुबे ने किया तथा आभार प्रदर्शन एडीआरएम एमपी सिंह ने किया।इस तरह चलेगी ट्रेन: जबलपुर और इंदौर के बीच चलने वाली 1471 व 1472 ओवरनाइट एक्सप्रेस दोनों ओर इटारसी, भोपाल, मक्सी, देवास होकर चलेगी। 15 कोच की इस गाड़ी में तीन वातानुकूलित श्रेणी के कोच के अलावा छह शयनयान, चार सामान्य श्रेणी तथा एक-एक एसएलआर और एसएलआरडी (विकलांगों के लिए विशेष) कोच रहेंगे।यहां रुकेगी : यह गाड़ी रास्ते में बैरागढ़, बेरछा, मक्सी और देवास स्टेशनों पर रुकेगी। भोपाल से जबलपुर के बीच इस ट्रेन के स्टॉपेज और समय पूर्ववत रहेंगे।नियमित सेवा का समय : जबलपुर-इंदौर के बीच चलने वाली 1472 ओवरनाइट एक्सप्रेस जबलपुर से रात साढ़े दस बजे रवाना होगी। यह गाड़ी अगले दिन सुबह 5.55 बजे भोपाल आएगी। 6.05 बजे भोपाल से रवाना होकर यह ट्रेन सुबह 10.30 बजे इंदौर पहुंचेगी। इंदौर-जबलपुर के बीच चलने वाली 1471 ओवरनाइट एक्सप्रेस शाम 5.20 बजे इंदौर से रवाना होकर रात 10.40 बजे भोपाल आएगी। रात 11 बजे रवाना होकर यह ट्रेन अगले दिन सुबह 5.40 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

फोटो-एचसी वर्मा

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: