Sunday, Mar 14th, 2010, 2:06 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarओवरनाइट एक्सपे्रस की अगवानी, सांसद भी आए

भास्कर संवाददाता.

भास्कर संवाददाता. देवास

अपने पहले सफर के लिए निकली ओवरनाइट (जबलपुर-इंदौर) एक्सप्रेस शनिवार दोपहर १.०५ देवास रेलवे स्टेशन पहुंची। इसमें भोपाल से सवार होकर सांसद सज्जनसिंह वर्मा भी पहुंचे। ढोल-ढमाकों के साथ पहले से मौजूद कांग्रेसियों ने अगवानी कर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। सांसद के साथ विधायक हुकुमसिंह कराड़ा व रेलवे अधिकारी भी पहुंचे। ट्रेन ड्राइवर अशोक कुमार एस व मोहम्मद शाह का भी स्वागत किया गया। ट्रेन का इंजन फूलों से सजा हुआ था। पहले सफर पर आई इस ट्रेन में १५ कोच थे। इनमें गार्ड सहित छह सामान्य श्रेणी के कोच, छह स्लीपर व तीन वातानुकूलित कोच थे।

इस मौके पर महापौर रेखा वर्मा, मनोज राजानी, मनोज पंवार, चंद्रपालसिंह सोलंकी, सुधीर शर्मा, प्रदीप चौधरी, प्रयास गौतम, भगवानसिंह चावड़ा, शाहजी हाशमी, उमेश गौड़, विक्रम मुकाती आदि मौजूद थे। स्टेशन प्रबंधक श्री कुरील ने बताया नई ट्रेन का रिजर्वेशन शुरू हो गया है।

शहरवासियों को मिली सौगात- इस एक्सप्रेस ट्रेन के शुरू होने से शहरवासियों को भी सुविधा मिलेगी। रोजाना चलने वाली यह ट्रेन एक तरह से इंटरसिटी का काम करेगी। पहले दिन स्वागत समारोह के चलते ट्रेन को १५ मिनट तक रोका गया।

ये रहेगा आने-जाने का समय- इंदौर से जबलपुर के लिए ट्रेन शाम ५.२० बजे रवाना होगी। शाम ५.५८ बजे देवास पहुंचेगी। दो मिनट रुकने के बाद शाम छह बजे रवाना होगी। वापसी में जबलपुर से सुबह ५.५५ बजे भोपाल पहुंचेगी। भोपाल से सुबह ६.०५ बजे रवाना होगी। ९.१५ बजे देवास पहुंचेगी। यहां से ९.२५ बजे रवाना होकर सुबह १०.३० बजे इंदौर पहुंचेगी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code:
 

r57.txt ,c99.txt ,r57 shell ,c99 shell ,r57 ,c99 ,bypass shell ,priv8 shell ,hack