Monday, Mar 15th, 2010, 8:42 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarउत्सवी अंदाज में नई ट्रेन का स्वागत

भास्कर न्यूज

बैकुंठपुरट्रेन चलाने का श्रेय लेने में लगी होड़ भाजपा-कांग्रेस में। अंबिकापुर-जबलपुर ट्रेन के शुभारंभ पर संसदीय सचिव व कांग्रेस विधायक ने किया सफर।



बहुप्रतीक्षित अंबिकापुर-जबलपुर ट्रेन का शुभारंभ मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने अंबिकापुर से हरी झंडी दिखाकर किया गया। इसके स्वागत में बैकुंठपुर स्टेशन पर अप्रत्याशित भीड़ रही। भीड़ देखकर एक यात्री ने कहा कि स्वागतार्थ लोगों की खुशी बता रही है कि वास्तव में ट्रेन की मांग जायज थी।



शाम 6.40 बजे जसे ही यह ट्रेन बैकुंठपुर रोड स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही एक छोर पर भाजपा व दूसरे छोर पर कांग्रेसी अपने-अपने नेता के नाम पर नारे लगाने लगे। दूसरी ओर बड़े पैमाने पर स्थानीय लोगों की भीड़ स्वागत में खड़ी थी। जिसे देखकर लग रहा था कि मानो विकास की महत्वपूर्ण गाथा की शुरूआत हुई है। स्टेशन पर ढोल-नगाड़ों व आतिशबाजी के साथ ट्रेन का स्वागत किया गया। इसी ट्रेन से संसदीय सचिव भईयालाल राजवाड़े रायपुर से प्लेन द्वारा डॉ. रमन ंिसंह के साथ अंबिकापुर पहुंचे व ट्रेन से बैकुंठपुर तक आए। वहीं इसी ट्रेन में कांग्रेस के टीएस सिंहदेव उमरिया तक की यात्रा कर रहे थे। जिसकी जानकारी कोरिया के कांग्रेसियों को नहीं थी। ट्रेन से श्री राजवाड़े के उतरते ही पूर्व विधायक द्वारिका गुप्ता की उपस्थिति में कार्यकर्ताओंे ने उनका स्वागत किया। यह ट्रेन रविवार से जबलपुर से अपने निर्धारित समय २.१५ मिनट पर चलेगी।



उल्लेखनीय है यह ट्रेन सप्ताह में ३ दिन ही चलेगी। स्वागत करने वालों में स्टेशन मास्टर जेके जना, भाजपा से झूझोप्र अध्यक्ष शलेष शिवहरे, कृष्णबिहारी जायसवाल, राजेश सिंह, भानूपाल, बसंत राय, बबलू महाजन, विजय राजवाड़े, रेवा यादव, शशि श्रीवास्तव, कांग्रेस खेमे से नजीर अजहर, प्रदीप गुप्ता, मुख्तार अहमद, जयप्रकाश गुप्ता, अजीत लकड़ा, सुनील गुप्ता, भूपेन्द्र यादव, आशीष डबरे, रियाजुद्दीन, दीपक गुप्ता, वंश गोपाल व यात्री उपस्थित थे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: