नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया
बहादुरगढ़ & निजीकरण के विरोध में हरियाणा रोडवेज उपकेंद्र बहाुदगरढ़ पर दो घंटे के लिए हड़ताल की गई। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार की निजीकरण के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया। विरोध में सभी कर्मी एकजुट नजर आए। हड़ता के दौरान बस स्टैंड परिसर में पुलिस भी तैनात रही। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे प्रधान बलजीत सिंह, सुरेंद्र मलिक ने बताया कि दो घंटे की हड़ताल पूर्ण रूप से सफल रही। इस दौरान कोई भी बस बस स्टैंड से बाहर नही गई। उन्होंने कहा कि निजीकरण के तहत बस संचालकों को जो रूट दिए जाते हैं वे उन रुटों पर नही चलते हैं। सवारियों को गुमराह किया जाता है। बस स्टैंड में अव्यवस्था फैलाने का काम किया जाता है। सरकार को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचता है। इस व्यवस्था से सरकारी क्षेत्र में रोजगार के मौके भी कम मिलते हैं। परिमिट दिए जाने के बाद प्रशासन व प्रबंधन का इन लोगों पर कोई दबाव नही होता है। राजनीतिक पहुंच का लाभ उठाकर ये लोग अधिकारियों पर धोंस जमाते हैं। कुल मिलाकर निजीकरण व्यवस्था से प्रदेश की जनताका भला नहीं होने वाला है। मौके पर राकेश, भगवान सिंह, गुलाब,, बालकिशन, संतराम, ने भी अपने विचार रखे।



