परीक्षा केंद्रों का डीसी ने लिया जायजा
झज्ज्र & हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं को नकल रहित संपन्न कराने के लिए शिक्षा बोर्ड तथा जिला प्रशासन ने समुचित व्यवस्था की है। जिला में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर चल रही परीक्षाओं को लेकर डीसी नितिन कुमार यादव ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया और परीक्षार्थियों द्वारा दी जा रही परीक्षा का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि जिले में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से कुल 75 परीक्षा केंद्र गठित किए गए हैं।
सोमवार को प्रात:कालीन सत्र में आयोजित परीक्षा के मद्देनजर डीसी के उडऩदस्ते ने शहर के वैैदिक कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय, एसडी स्कूल, राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय सहित कई परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों की चैकिंग भी की तथा इस दौरान कोई भी केस नकल का नहीं पाया गया एवं परीक्षाएं सुचारू रूप से संचालित पाई गई। डीसी ने परीक्षा केेंद्रों के 200 मीटर के दायरे में लागू की गई धारा 144 की उल्लंघना की सूचना के मद्देनजर क्षेत्रों का दौरा भी किया। उन्होंने राकवमावि में परीक्षा केंद्र का दौरा करते हुए सिटी चौकी प्रभारी को तलब किया और चौकी प्रभारी को शहर के परीक्षा केंद्रों पर और अधिक सुरक्षा बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र के अंदर व बाहर साथ लगते क्षेत्रों में परीक्षा समय के दौरान संबंधित पुलिस कर्मियों द्वारा निरंतर चैकिंग की जाए।
जमकर उड़ा सुरक्षा इंतजामों का मखौल : मातनहेल ब्लाक में बोर्ड की परीक्षा में नकल कराने के लिए कोई रोकथाम नजर नहीं आई। सोमवार को भी मातनहेल ब्लाक के परीक्षा केंद्र १,२ व ३ पर नकल डालकर परीक्षा कराने वालों की भीड़ लगी रही।
वहीं सुरक्षा में लगी पुलिस भी इस पर कोई कदम नहीं उठा पाई। ऐसे में मातनहेल ब्लाक में धारा १४४ की जमकर धज्जियां उड़ाई गई।



