साहित्य समाज की धरोहर
भास्कर न्यूज & सादुलपुर
साहित्य समिति के तत्वावधान में रविवार को हुए कार्यक्रम में कवि संतोषकुमार जांगिड़ द्वारा रचित काव्य संग्रह 'पंछी की पुकारÓ का विमोचन किया गया। राजस्थानी भाषा के वरिष्ठ साहित्यकार बैजनाथ पंवार के सानिध्य में एसडीएम रामनिवास जाट की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ब्रकु शोभा बहिन, दुलाराम सहारण, विश्वनाथ भाटी व रामकिशन 'अडिगÓ थे। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के बाद शुरू हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा के प्रख्यात साहित्यकार प्रो. रामनिवास मानव हिसार ने कहा कि साहित्यकार समाज के विभिन्न पहलुओं को प्रस्तुत कर समाज सुधार का कार्य करता है। वर्तमान में विषम सामाजिक व राजनीतिक परिस्थितियों में साहित्यकार का दायित्व और बढ़ गया है। साहित्यकार पंवार ने राजगढ़ की साहित्यक पृष्ठभूमि को रेखांकित करते हुए समिति द्वारा संचालित गतिविधियों क ी सराहना की। उपखंड अधिकारी ने साहित्य को समाज की धरोहर बताया। पुरुषोत्तमदेव पांडिया ने पुस्तक का परिचय दिया और अतिथियों ने पुस्तक का विमोचन करते हुए रचनाकार संतोष जांगिड़ को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में समिति की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका अभिनंदन किया गया। संचालन अनिल शास्त्री ने किया।
योग का महत्व बताया
तारानगर & राष्ट्रीय अणुव्रत शिक्षक संंसद राजसमंद की ओर से संचालित अहिंसा प्रशिक्षण केंद्र के तत्वावधान में तेरापंथी भवन में चल रहे योग व ध्यान प्रशिक्षण शिविर में सोमवार को योग व ध्यान की विभिन्न क्रियाओं के बारे में बताया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षक वंशनारायण राय व प्रेमशीला राय ने साधकों को महाप्राण ध्वनि, योग आसन व ध्यान का प्रशिक्षण दिया।



