Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Tuesday, Mar 16th, 2010, 1:34 am [IST]  

danik bhaskarबागवानी की कार्य योजना स्वीकृत

करनाल & राष्ट्रीय बागवानी मिशन को जिले में प्रभावशाली तरीके से लागू करने के उद्देश्य से कार्य योजना तैयार की गई है। एडीसी एवं राष्ट्रीय बागवानी मिशन इकाई के अध्यक्ष संजीव वर्मा ने बैठक में वर्ष 2010-2011 के लिए तैयार की गई कार्य योजना को स्वीकृति दी। एडीसी ने मिशन से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए किसानों की जागरुकता के लिए प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करें। बैठक में जहां किसानों को बागवानी की उन्नत तकनीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी। कार्य योजना के तहत फलदार पौधे, सब्जी उत्पादन क्षेत्र, बाग विस्तार, बाग की देखभाल, फूल उत्पादन, मसालेदार फसल, ग्रीन हाऊस, पोली हाऊस में सब्जी उगाने, फूल उगाने, जैविक खेती को बढ़ावा देने, कोल्ड स्टोर का निर्माण, प्याज स्टोर आदि पर कार्य किया जाएगा। बैठक में जिला उद्यान अधिकारी डा. रामपाल, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय बागवानी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. बीके मेहता, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी बलवान सिंह, कृषि विभाग, एग्रो व मार्केटिंग बोर्ड के प्रतिनिधि, किसान क्लब के उप प्रधान विनोद कपूर, प्रगतिशील किसान कर्मसिंह, महिला किसान बिमला देवी उपस्थित थीं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: