Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Tuesday, Mar 16th, 2010, 1:35 am [IST]  

danik bhaskarप्राथमिक शिक्षक संघ मजबूत स्तंभ

Matrix News

करनाल & राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को कर्ण पार्क में जिला प्रधान जगदीश की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कुरुक्षेत्र में हुई 25वीं बेनियल कान्फ्रेंस को सफल बनाने के लिए शिक्षकों का आभार जताया। जिला प्रेस प्रवक्ता दीपक गोस्वामी ने कहा कि हरियाणा प्राथमिक शिक्षक संघ प्राथमिक शिक्षकों के लिए मजबूत स्तंभ के रूप में उभरा है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षकों की समस्याओं को सुना और उन्हेेंं जल्द दूर करने का आश्वासन दिया है। मिड-डे मील से अध्यापकों को दूर रखने का प्रोग्राम भी विचाराधीन है। बैठक में सुनील गिरि, जयपाल राणा, राजेश शाहपुर, सुरेश सिंहमार, ईश्वर सिंह, प्रवीन उचाना आदि उपस्थित थे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: