गद्य-काव्य के चयन पर किया सम्मान
भास्कर न्यूज & निसिंग
हरियाणा संस्कृत अकादमी की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राध्यापक डा सत्यपाल शास्त्री रचित संस्कृत गद्य-काव्य को प्रथम स्थान पर चयनित किया गया है। इसी उपलक्ष्य में स्कूल में प्राध्यापक का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड अधिकारी बलबीर सिंह ने उनके द्वारा लिखी गई पुस्तक 'लौह पुरुष बल्लभ चरितम्Ó को पहले स्थान पर चुने जाने पर बधाई दी।
बलबीर सिंह ने कहा कि डा सत्यपाल शास्त्री ने महान देशभक्त एवं स्वतंत्रता सेनानी सरदार पटेल के जीवन पर ग्रंथ लिखा। इन्होंने स्कूल के साथ जिला व प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने डा शास्त्री को महान विद्वान एवं शिक्षक बताया। प्रिंसिपल डा विजेंद्र कुमार ने भी सरदार पटेल को समाज के लिए प्रेरणा बताया। डा सत्यपाल ने बताया कि इस चयन के लिए उन्हें २१ हजार की राशि व प्रशंसा पत्र जल्द ही हरियाणा संस्कृत अकादमी की ओर से प्रदान किया जाएगा।
अभिनंदन समारोह में वरिष्ठ नागरिकों एवं शिक्षकों ने भाग लिया। पुस्तक लेखन में उन्हें करीब दो वर्ष का समय लगा। मौके पर राजकुमार शर्मा, बालकृष्ण, सुरेश कुमार, जयनारायण गुप्ता, हुक्मचंद शर्मा, रणबीर सिंह, जगतार सिंह, डा अंजना बजाज, किरण, अनीता कांबोज सहित अन्य लोगों ने डा सत्यपाल का स्वागत किया।



