पशु चिकित्सक काले बिल्ले लगाकर करेंगे काम
करनाल & हरियाणा राज्य पशु चिकित्सक संघ की करनाल इकाई के सदस्यों की बैठक जिला अध्यक्ष डा. विक्रम हुड्डा की अध्यक्षता में हुई। इसमें 45 पशुचिकित्सकों व अधिकारियों ने शिरकत की और प्रदेश सरकार द्वारा उनके साथ किए जा रहेे भेदभाव पर रोष जताया। बैठक में बताया गया कि सभी पशुु चिकित्सक रोषस्वरूप 15 से 21 मार्च तक काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी देंगे। 22 मार्च को जिलास्तरीय रोष जुलूस निकालकर डीसी के माध्यम से हरियाणा सरकार को मांगों का ज्ञापन भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि उनकी प्रमुख मांग केंद्र द्वारा घोषित छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को प्रदेश में भी लागू करवाना है।



