Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Tuesday, Mar 16th, 2010, 1:37 am [IST]  

danik bhaskarमैनमति गांव की सरपंच निलंबित

भास्कर न्यूज & करनाल

निदेशक पंचायत हरियाणा लाजवीर सिंह ने मैनमति की सरपंच बृजबाला को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। उन पर गांव के ही एक व्यक्ति ने कई तरह के आरोप लगाए थे।

आरोपों की जांच में सरपंच दोषी पाई गईं और उन्हें निलंबित कर दिया गया है। आदेश की एक कापी डीसी करनाल, नगराधीश करनाल, बीडीपीओ सहित अन्य को भेज दी गई है। सरपंच के खिलाफ गांव के ही राजकुमार उर्फ बिट्टïू ने चौकसी विभाग के माध्यम से हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव को शिकायत भेजी थी। शिकायत में सरपंच पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने वर्ष 2005-06 से दिसंबर 2008 तक आमदनी राशि को खाते मेेंं जमा नहीं करवाया।

आरोप है कि सरपंच ने यह राशि बैंक में जमा करवाए बिना सीधे ही खर्च दी। यही नहीं कैश बुक में भी कैश इन हैंड की एंट्री को नहीं दर्शाया गया। जांच के दौरान पाया गया कि सरपंच ने पंचायत की कार्रवाई को भी सुचारूरूप से नहीं चलाया।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: