हैलरिस सुविधा का लोकार्पण आज
भास्कर न्यूज & फतेहाबाद
उपायुक्त सीजी रजिनीकांथन ने बताया कि 16 मार्च को प्रात: 10 बजे लघु सचिवालय परिसर में नवस्थापित हरियाणा लैंड रिकॉर्ड इंफरमेशन सिस्टम (हैलरिस) सुविधा का लोकार्पण हिसार मंडल के आयुक्त बलबीर सिंह मलिक द्वारा किया जाएगा। इस सुविधा पर लगभग 6 लाख रुपए की राशि खर्च की गई है। इस सुविधा से भूमि संबंधी सभी रिकॉर्ड कंप्यूटरीकृत किया गया है, जिससे किसानों को जमाबंदी, इंतकाल आदि की नकल की सुविधा मिलेगी। किसानों को भूमि संबंधी सभी सुविधाएं एक स्थान पर उपलब्ध हो पाएंगी।



