छुट्टियां नहीं, ट्रेनों में जगह खत्म
भास्कर न्यूज & अलवर
बच्चे गर्मी की छुट्टियां मनाने के लिए नाना-नानी या दादा-दादी के यहां यदि रेल से जाने की सोच रहे हैं तो उन्हे इस पर पुनर्विचार करना होगा। अलवर व जयपुर से जाने वाली लंबी दूरी की कई ट्रेनों में अप्रैल के द्वितीय सप्ताह व कई ट्रेनों में मई व जून में भी द्वितीय श्रेणी स्लीपर और एसी थर्ड क्लास में आरक्षण उपलब्ध नहीं है। कॉलेज व बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं, जबकि स्कूल की परीक्षा शुरू होने में समय है। गर्मी छुट्टी मनाने के लिए रेल से जाने वालों ने यात्रा से एक माह पहले ही आरक्षण करवा लिए हंै। अलवर होते हुए अहमदाबाद जाने वाली आश्रम एक्सप्रेस, पोरबंदर जाने वाली मोतीहारी एक्सप्रेस, बरेली जाने वाली आलाहजरत एक्सप्रेस व जयपुर से मुंबई जाने वाली बीटीसी सुपरफास्ट व जयपुर से चेन्नई जाने वाली ट्रेनों में अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक सैकेंड क्लास स्लीपर व एसी थर्ड क्लास में आरक्षण उपलब्ध नहीं है। कई ट्रेनों के एससी थर्ड व द्वितीय श्रेणी स्लीपर में१२ जून तक आरक्षण उपलब्ध नहीं है। रेलवे स्टेशन के आरक्षण कार्यालय की टिकट विंडो पर आरक्षण कराने वालों की सुबह से रात तक इन दिनों लंबी कतार देखी जा सकती है। आरक्षण कराने के लिए आधा से एक घंटे बाद टिकट विंडो पर नंबर आता है। ट्रेन में आरक्षण नहीं मिलने की स्थिति में निराश लौटना पड़ता है। कई ट्रेनों में द्वितीय श्रेणी स्लीपर व एससी थर्ड क्लास में वेटिंग लिस्ट भी लंबी है।
कैलादेवी भेजी 50 बसें
अलवर & अलवर से जयपुर व दिल्ली जाने वाली बसों की संख्या कम कर दी गई हैै। इससे जयपुर जाने वाली बसों के बीच अंतराल 20 की बजाय 40 व दिल्ली जाने वाली बसों के बीच 30 की बजाय 40 मिनट का अंतराल हो गया है। कैलादेवी मेले के लिए रोडवेज की ५० बसें भेजने के कारण जयपुर व दिल्ली रूट की बसों के संचालन समय का अंतराल बढ़ाना पड़ा है। अलवर और मत्स्यनगर आगार ने २५ -२५ बसें भेजी हैं। अलवर से मेले के लिए १२ बसें जानी थी। इनमें अलवर आगार की चार व मत्स्यनगर आगार की ८ बसे शामिल थी। मेले में उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसें नहीं आने के कारण यहां से अतिरिक्त बसें भेजी गई हंै। रोडवेज ने विभिन्न स्थानों के लिए संचालित होने वाली बसों के फेरों में कमी करने का निर्णय लिया है। बसों के फेरों में कमी से होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मत्स्यनगर आगार के यातायात प्रबंधक सुनील भगवती ने बताया कि कम आय देने बसों के शैड्यूल के फेरों में भी कमी की गई है।
ट्रेन में आरक्षण की स्थिति
(महज निम्नलिखत दिनांक को आरक्षण उपलब्ध है)
ट्रेन का नाम कहां से कहां को एसी थर्ड क्लास सैकेंड स्लीपर
पूजा सुपर अलवर से जम्मूतवी - २५ मई
आश्रम एक्स. अलवर से अहमदाबाद १३ अप्रैल १३ अप्रैल
गरीब रथ अलवर से बांद्रा १२ जून ———---
हरिद्वार मेल अलवर से हरिद्वार ८ जून १८ मई
अहमदाबाद मेल अलवर से अहमदाबाद १० जून १० जून
आलाहजरत एक्सप्रेस अलवर से बरेली ५ अप्रैल ५ अप्रैल
मोतीहारी एक्सप्रेस अलवर से मोतीहारी ११ जून ११जून
मोतीहारी एक्सप्रेस मोतीहारी से अलवर १९ अप्रैल १३ अप्रैल
गरीब नवाज एक्सप्रेस अलवर से किशनगंज ७ जून ३ मई
(२९७६)बैंगलोर एक्सप्रेस जयपुर से बैंगलोर ९ जून २अप्रैल
(२३०८)हावड़ा एक्सप्रेस जयपुर से हावड़ा १३ जून ११ अप्रैल
(५६३१)गोहाटी एक्सप्रेस जयपुर से गोहाटी १५ जून १३ अप्रैल
(२९५६)बीटीसी जयपुर से मुंबई १२ अप्रैल १२ अप्रैल
(२९६८)मद्रास एक्सप्रेस जयपुर से चन्नई २३ अप्रैल १६ अप्रैल



