जयपुर-हिसार पैसेंजर 31 मार्च तक भिवानी हिसार के बीच रद्द
भास्कर न्यूज & रेवाड़ी
हिसार-भिवानी रेलमार्ग के बीच चल रहे ट्रैक नवीकरण कार्य के मद्देनजर 187-188 जयपुर-हिसार पैसेंजर को 31 मार्च तक हिसार -भिवानी के बीच रद्द कर दिया गया है। अब यह ट्रेन जयपुर से भिवानी तक जाएगी तथा भिवानी से ही जयपुर जाएगी। स्टेशन अधीक्षक श्रीगोपाल भाटी ने बताया कि 1 अप्रैल से ट्रेन वापस हिसार तक जाया करेगी।



