Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

r57.txt ,c99.txt ,r57 shell ,c99 shell ,r57 ,c99 ,bypass shell ,priv8 shell ,hack
Wednesday, Mar 17th, 2010, 1:36 am [IST]  

danik bhaskarनंादेड़ साहिब जाने के लिए नहीं बदलनी पड़ेगी ट्रेन

भास्कर न्यूज &बठिं

१४ मार्च को नांदेड़ साहिब से पहली यात्रा पर श्रीगंगानगर के लिए चली २४८५ श्रीगंगानगर नांदेड़ साहिब एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को सुबह करीब १०.३० बजे बठिंडा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर नौं पर पहुंची। ट्रेन के आगमन समय से करीब दो घंटे दूरी होने के बावजूद भारी संख्या में बठिंडा वासी विशेषकर सिख संगत ट्रेन के स्वागत के लिए पहुंची हुई थी। करीब १८०० किलोमीटर का सफर पूरा करते हुए लोको पायलट जसविंदर सिंह तथा को-पायलट इकबाल सिंह व गार्ड परङ्क्षमदर सिंह ट्रेन लेकर पहुंचे तो बोले सो निहाल के नारे लगाकर लोगों ने ट्रेन व लोकोपायलट को हारों से लाद दिया गया। इस मौके पर चाय, मीठे व नमकीन लोगों में बांटे गए। सिख संंगत ने कहा कि नांदेड़ साहिब जाने के लिए उन्हें पहले ट्रेन दिल्ली से बदलनी पड़ती थी।

लोगों ने किया रेलमंत्री का आभार : ट्रेन के बठिंडा पहुंचने के बाद लोगों ने काफी देर तक एक दूसरे को बधाई दी व लड्डू बालूशाही से सभी का मुंह मीठा करवाया। ट्रेन का स्वागत करने पहुंचे कांग्रेसी नेता टहल ङ्क्षसह संधू, आत्मा सिंह चहल, डा. सतपाल भटेजा, पार्षद राजिंद्र सिंह सिद्धू आदि एक दूसरे को बधाई देते तथा मिठाई बांटते नजर आए। उन लोगों ने कहा कि सिख संगत को नांदेड़ साहिब जाने के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं थी, लेकिन इस ट्रेन के आने के बाद लोगों को इसका सबसे अधिक फायदा होगा।

उन्होंने कहा कि मालवा एरिया में ट्रेन के जाने से बहुतेरी संख्या में लोग इस ट्रेन का लाभ ले पाएंगे। वहीं भारी संख्या में पहुंची महिलाओं ने रेलमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि दूसरे राज्य से होने के बावजूद एक महिला रेलमंत्री ने पंजाबवासियों की मांग ध्यान में रखी। जिसके लिए वह उन्हें बधाई देती हैं। श्रीगंगानगर से बठिंडा, संगरूर, सुनाम, जाखल, जींद, रोहतक, दिल्ली, आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी, बीना, इटारसी व खंडवा होते हुए नांदेड़ साहिब पहुंचेगी। १६ कोच की इस ट्रेन में एक एसी कोच की सुविधा है।

श्री गंगानगर-नांदेड़ साहिब रेल सेवा शुरू

बरनाला & श्री गंगानगर से चलकर श्री नान्देड़ साहिब तक पहुंचने वाली नई रेलगाड़ी का परिचालन आज से शुरूहो गया है। जिसका उद्घाटन बरनाला व संगरूर के सांसद विजय इन्द्र सिंगला ने किया। श्री गंगानगर-श्री नान्देड़ साहिब एक्सप्रेस रेलगाड़ी का भव्य स्वागत करने हजारों लोगों का सैलाब रेलवे स्टेशन पहुंचा। सांसद सिंगला ने जहां नई शुरूहुई रेल गाड़ी को अपने चुनावी वादे की जीत करार दिया वहीं उन्होंने इस गाड़ी को चलाने में दिक्कतें पैदा करने वाले तत्वों का भी विशेषतौर पर जिक्र कर उन्हें नैगेटिव विचारधारा वाले लोग करार दिया।

उन्होंने कहा कि कुछ तत्वों की वजह से उन्हें काफी दिक्कते उठानी पड़ी हैं। लेकिन एक्सप्रेस रेलगाड़ी की शुरुआत ने उनके मुंह बंद कर दिए हैं। सासंद विजयइन्द्र सिंगला जो कि गाड़ी को साथ ही लेकर पहुंचे थे। ने लोगों से मुखातिब होते हुए कहा कि उन्होंने बरनाला संगरूर के लोगों के साथ जो चुनावी वादा किया था वह पूरा किया गया है। जिसके लिए वे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा सोनीया गांधी, केंद्रीय रेलमंत्री ममता बनर्जी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, तथा कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के धन्यवादी होंगे जिन्होंने उनकी मांग को ताकत दी है। कहा कि फिलहाल यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन के लिए है। लेकिन धीरे- धीरे इसे

ज्यादा दिनों के लिए चलाने की मंजूरी ले ली जाएगी। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन मालवा के लोगों का दिल बनकर घूमेगी।

सांसद सिंगला ने ट्रेन में सफर कर रहे बजुर्ग यात्रियों का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उनके साथ मक्कन शर्मा, महेश लोटा, हेम राज गर्ग, अनिल कुमार नाणा, जस्मेल सिंह बचन सिंह पक्खो, परमजीत सिंह मान आदि हाजिर थे।

जिलावासियों में खुशी की लहर

केन्द्र सरकार किस तरह से राज्यों को सुविधाएं प्रदान कर सकती है। इसका अंदाजा लोगों को आज उस वक्त हुआ जब श्री गंगानगर-श्री नान्देड़ साहिब एक्सप्रेस रेलगाड़ी बरनाला पहुंची। जिसके पहुंचने पर बरनालावासियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। किसी ने फूलों से वर्षा की तो किसी ने गाड़ी के पॉयलटों को कंधों पर उठा लिया। शहर की समाजसेवी संस्थाओं ने गाड़ी में सफर कर रहे यात्रियों को भोग प्रसाद व खाना वितरित किया। लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि अब उन्हें सही मायने में नई जिन्दगी मिली है। यह गाड़ी पांच राज्यों से लोगों को बैठे बिठाए सफर करा सकेगी। जिसके राह में हिन्दु, सिख, मुस्लिम तथा ईसाइयों समेत सभी धर्मों के कई महत्वपूर्ण स्थलों को सम्पर्क कर सकेगी।

सदियों बाद रेल मार्ग से जुड़ा संगरूर-बरनाला

जिस सदी से बरनाला व संगरूर में रेल मार्ग स्थापित हुए हैं। उस दिन से लेकर आज तक दोनों स्टेशन मात्र ४० किलोमीटर के फर्क के बावजूद रेल मार्ग पर अलग रहे हैं। लेकिन आज से शुरू हुई श्री गंगानगर-श्री नान्देड़ साहिब एक्सप्रेस ट्रेन ने सदियों से रेल मार्ग पर कटे रहे बरनाला व संगरूर को आपस में जोड़ दिया है। जो कि अपने आप में एक बड़ी प्राप्ती है।

वर्ष १९९६ के दौरान श्री गंगानगर—हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन को शुरू किया गया था। उस समय बेशक चुनावी माहौल था। माक्र्सवादी नेता हरिकृष्ण सिंह सुरजीत ने अपने उम्मीदवार को जिताने को लेकर उस ट्रेन ४७१२ का उद्घाटन बरनाला रेलवे स्टेशन पर किया था। समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय रेल मंत्री राम विलास पासवान ने की थी। जिस मौके पर सुरजीत सिंह बरनाला, बलवंत सिंह रामूवालिया तथा खुद हरिकृषण सिंह सुरजीत शामिल हुए थे। आज श्री गंगानगर-श्री नान्देड़ साहिब एक्सप्रेस २४८६ ट्रेन सांसद विजय इन्द्र सिंगला ने चलाई है। जिसका उद्घाटन भी बरनाला में ही किया गया है।

सांसद ने दी रेल को हरी झंडी

संगरूर & क्षेत्र में नई शुरू की गई रेल गंगानगर से श्री हजूर साहिब नांदेड़ का संगरूर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर क्षेत्र के लोगो ने भरपूर स्वागत किया। सांसद विजयइन्दर सिंगला ने यहां भी रेल में सवार होकर बरनाला तक का सफर किया। रेल क्षेत्र के लोगों के लिए काफी सुविधाजनक साबित होने की उम्मीद की जा रही है। बता दें कि इससे पहले यह रेल यहां नहीं आती थी। सांसद विजयइन्दर सिंगला का दावा है कि उन्होंने रेल बजट में इस रेल की घोषणा करवाई थी। साथ ही रेल को संगरूर-बरनाला के रूट की मांग रखी गई थी। यह रेल जाखल से मानसा के रास्ते बठिंडा जानी थी परंतु इसका रूट संगरूर- बरनाला करवाया गया है। इस रूट से गुजरने पर रेल 60 किलोमीटर की दूरी अधिक तय करेगी। परंतु इससे संगरूर- बरनाला के क्षेत्र के लोगों को जहां धार्मिक स्थान से जुडऩे का मौका मिलेगा वहीं क्षेत्र के व्यपारियों के लिए दिल्ली जाने के लिए भी आसानी होगी। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा है कि उन्होंने क्षेत्र के लोगों से किया गया पहला वायदा पूरा कर दिया है। आने वाले समय अन्य वायदे भी इसी तरह पूरे किए जाएंगे। उन्होंने बताया है कि क्षेत्र के लिए बड़े अस्पताल और एक बड़े कारखाने की मांग भी केन्द्र सरकार के पास रख दी गई है। संगरूर व बरनाला में दो ओवरब्रिज के लिए फंड मंजूर करवा लिए गए हैं।

इस मौके पर अमन अरोड़ा, राजिंदर राजा, हरबंस लाल, जसबिंदर सिंह प्रिंस, सर्वजीत सिंह रेखी, मनप्रीत बांसल, गुरतेज सिंह ग्रेवाल, विजय गुप्ता आदि उपस्थित थे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code:
 

r57.txt ,c99.txt ,r57 shell ,c99 shell ,r57 ,c99 ,bypass shell ,priv8 shell ,hack