Wednesday, Mar 17th, 2010, 2:35 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarखजुराहो आई शाही ट्रेन

खजुराहो आई शाही ट्रेन

भास्कर संवाददाता & खजुराहो

पर्यटन नगरी के इतिहास में पहली बार चलते-फिरते पांच सितारा होटलनुमा ट्रेन 'महाराजा एक्सप्रेसÓ क्लासिकल इंडिया टूर लेकर मंगलवार को सुबह 5 बजे रेलवे स्टेशन पर आई। सुबह करीब 9 बजे 24 बोगियों वाली इस स्पेशल पर्यटक ट्रेन से विभिन्न देशों के पर्यटक बाहर निकले। इनका रेलवे स्टेशन पर रेड कारपेट स्वागत किया गया। पर्यटकों ने दिनभर खजुराहो घूमा और शाम 7.30 बजे बांधवगढ़ के लिए महाराजा एक्सप्रेस से रवाना हो गए।

बुंदेली रीति से हुआ स्वागत : महाराजा एक्सप्रेस से आए पर्यटकों का रेलवे स्टेशन पर बुंदेली रीति रिवाज से स्वागत किया गया। यहां प्रस्तुत किए गए दीवारी नृत्य को विदेशी पर्यटकों ने खूब सराहा। खजुराहो के लोग पर्यटन उद्योग चमकने की उम्मीद लगा रहे है। यहां से पर्यटक महाराजा बसों में सवार होकर मंदिर पहुंचे और खजुराहो के सौंदर्य को देखा। पर्यटकों को ब्रजेंद्र सिंह, जुगल तिवारी, नारायण पाल सिंह सहित 6 गाइडों ने मंदिरों की जानकारी दी।



दिल्ली-कोलकाता का है रूट

काक्स एंड किंग्स के जापान स्थित कार्यालय के महाप्रबंधक भुवन तिवारी ने बताया कि उनकी कंपनी और आईआरसीटीसी मिलकर ऐसे टूर प्लान करती है। इससे पर्यटक स्थलों की अच्छी मार्केटिंग होती है। उन्होंने बताया कि पांच सितारा होटल जैसी सुविधाओं से लैस महाराजा एक्सप्रेस सात दिवसीय टूर लेकर चल रही है। दिल्ली से रवाना हुई ट्रेन आगरा, ग्वालियर होते हुए खजुराहो आई है। अब यह उमरिया(बांधवगढ़) से बनारस, गया होते हुए कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में महाराजा एक्सप्रेस सेलेस्टल इंडिया टूर के अंर्तगत कोलकाता से नई दिल्ली आएगी। इसमे नए पर्यटक शामिल होंगे। 20 मार्च को कोलकाता से ट्रेन चलेगी। 24 मार्च को यह खजुराहो आएगी।



टेंपल आर रिमार्केबल

महाराजा एक्सप्रेस से खजुराहो आई अमेरिकी महिला पर्यटक जूली ने बताया कि दिल्ली और आगरा घूमने का अनुभव कभी न भूलने वाला रहेगा। इसके अलावा खजुराहो के मंदिर वास्तव में रिमार्केबल है। इन मंदिरों पर उकेरी गई कलाकृतियों ने उन्हें बेहद प्रभावित किया है। भारत और यहां के लोग लाजबाब हैं। महाराजा एक्सप्रेस जैसी रायल ट्रेन ने भारत दर्शन को यादगार बना दिया है।

सद्दूपुरा पहुंचे पर्यटक : इन पर्यटकों ने विलेज टूर के अंतर्गत सद्दूपुरा गांव का भ्रमण किया। पर्यटकों ने वहां भारतीय गांवों की जीवन शैली को करीब से देखा। फसल की कटाई एवं आजीविका से जुड़ी जानकारी ली।

बैंक कर्मियों से लूट के दो आरोपी पकड़े

भास्कर संवाददाता & छतरपुर

खजुराहो में स्टेट बैंक के एटीएम में रुपए डालने जाते समय हुई 8 लाख 60 हजार रुपए की लूट का खुलासा पुलिस ने कर दिया है।

मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार करके एक लाख 12 हजार रुपए जब्त कर लिए हैं। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। डीआईजी आरएस मीणा ने इस मामले के खुलासे के लिए विशेष प्रयास किए थे। एसपी पीएस बिष्ट ने बताया कि 25 जनवरी की शाम को स्टेट बैंक खजुराहो के लेखापाल गुंजन कुमार और रोकड़ अधिकारी श्रीकांत फर्णीकर गार्ड रामपाल सिंह राजपूत के साथ 8 लाख 60 हजार रुपए की राशि अटैची में लेकर एटीएम में भरने जा रहे थे। म्यूजियम के पास बाइक में सवार चार बदमाशों ने कट्टे की नोक पर अटैची छीन ली थी। आरोपी मौके पर एक पल्सर मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गए थे। आईजी अन्वेष मंगलम के निर्देश पर गठित जांच टीम ने मोटरसाइकिल के आधार पर खोजबीन की। इसमें दीपक गुप्ता उर्फ कल्लू डॉन (22) कुकरगांव थाना उरई जालौन को पुलिस ने पकड़ा। उसकी सूचना पर राममनोहर त्रिपाठी (28) नाथपुर थाना महाराजपुर को पकड़ा गया। इनके पास से लूटी गई राशि में से एक लाख 12 हजार रुपए और एक अटैची, दो कट्टïे बरामद किए गए। उल्लेखनीय है कि 25 जनवरी की शाम को हुई इस वारदात के आरोपी नहीं पकड़े जाने के कारण पुलिस का काफी विरोध हुआ था।

हत्या का मामला दर्ज

पन्ना& बृजपुर थाना के कुंवरपुर में एक माह पहले हुई मौत पर पुलिस ने जांच के बाद हत्या का मामला दर्ज किया है। इस मामले में मृतका के जीजा को आरोपी बनाया गया है।

घटना के संबंध में बृजपुर थाना पुलिस ने जानकारी दी है कि 13 फरवरी को कुंवरपुर में मंता गौंड़ (14) की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई थी। पुलिस ने जांच में पाया गया कि मंता को आग के हवाले किया गया था। इस मामले में पुलिस ने मृतका के जीजा भीकम गौंड़ को आरोपी बनाया है। फिलहाल आरोपी फरार है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही यह तय हो पाएगा कि मंता की हत्या क्यों की गई।



नववर्ष पर जय माता दी के जयकारे लगे

भास्कर संवाददाता & छतरपुर

व्यापारी की हत्या के बाद शहर में बना तनाव का वातावरण मंगलवार को नवरात्र शुरू होने के साथ ही आस्था, श्रद्धा और भक्ति-भाव में बदल गया है।

महिलाओं के समूहों ने देवी मंदिरों में जाकर जल चढ़ाया और युवाओं ने घरों से निकलकर नए साल को धार्मिक भक्ति-भाव से मनाया। शहर के सभी देवी मंदिरों में सुबह के मुहूर्त में घट स्थापना के साथ जवारे बोए गए। गांव की देवी मंदिर, खेरे की देवी, बगराजन देवी मंदिर, फूलादेवी मंदिर, हमा की काली देवी, झनझन देवी मंदिर, पीतांबरा शक्ति पीठ, मरई माता, संतोषी माता मंदिर, विंध्यवासिनी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का पहले ही दिन तांता लगा रहा। गांव की देवी मंदिर में परंपरागत नवरात्र मेला भी शुरू हो गया।

राम भक्तों ने निकाली प्रभात फेरी

रामनवमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर गुड़ी पड़वा और नव संवत्सर मनाते हुए श्रीराम सेवा समिति ने शहर में भव्य प्रभात फेरी निकाली। चौक बाजार से सुबह 7 बजे राम भक्त डीजे के साथ अपने वाहनों में भगवा झंडे लगाकर जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए निकले। शहर के प्रमुख मार्र्गों से निकली प्रभात फेरी का किशोर सागर पर सांई मंदिर के पास जोरदार स्वागत किया गया। प्रभात फेरी चौक बाजार से सिटी कोतवाली, महल रोड, छत्रसाल चौक, किशोर सागर तालाब, जवाहर रोड, बस स्टैंड, मऊ दरवाजा होकर चौक बाजार पहुंची। यहां राम भक्तों ने उत्साह के साथ जमकर नाच किया। श्रीराम सेवा समिति ने लोगों से हर रोज सुबह 7 बजे चौक बाजार आकर प्रभात फेरी में शामिल होने कहा है।

भगवान राम का दरबार सजा

शहर के ह्दय स्थल गांधी चौक बाजार पर युवा व्यापारियों ने भगवान राम का भव्य दरबार सजाया है। चौक बाजार पर आकर्षक मंडप और लाइटिंग के साथ सजाए गए इस राम दरबार का पर्दा देर शाम महा आरती के साथ उठा। स्थानीय कलाकार दिनेश शर्मा द्वारा बनाए गए इस राम दरबार में भगवान श्रीराम-सीता को मर्यादित मुद्रा में प्रदर्शित किया गया है। वहीं भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न को सेवा मुद्रा और हनुमान जी को भजन मुद्रा में दर्शाया गया है। यहां नौ दिनों तक सुबह-शाम भगवान की महाआरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चलेगा। महल रोड पर प्रताप नवयुवक संघ ने आकर्षक बिजली सजावट कर यहां नौ दिनों तक रामानंद सागर कृत रामायण का प्रोजेक्टर स्क्रीन पर प्रदर्शन प्रतिदिन शाम के समय रखा है।

आरएसएस ने मनाया वर्ष प्रतिपदा उत्सव

आरएसएस ने अपने छह उत्सवों में शामिल नव संवत्सर वर्ष प्रतिपदा उत्सव को एकत्रीकरण के रूप में मनाया। संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार के जन्मदिन होने के कारण इस दिन को संघ विशेष महत्व के साथ मनाता है। इसी कड़ी में संघ की सभी शाखाओं के स्वयंसेवकों ने मोटे के महावीर मंदिर परिसर में लगने वाली शाखा स्थान पर एकत्र होकर कार्यक्रम आयोजित किया।

चौराहों पर खड़े होकर किया तिलक

राष्टï्रीय स्वयंसेवक संघ और उससे जुड़े संगठनों ने मंगलवार को नए वर्ष का स्वागत अनोखे तरीके से किया। चौराहों पर रंगोली सजाकर शंख ध्वनि की गई और फिर हर आने-जाने वाले लोगों को तिलक लगाकर शुभ कामनाएं दी। गांधी चौक बाजार पर गल्ला मंडी सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्य परिवार ने सभी का तिलक किया। बस स्टैंड के फव्वारा चौक पर संघ और विहिप के कार्यकर्ताओं ने लोगों को तिलक लगाकर गुलाब के फूल भेंटकर शुभकामनाएं दीं। छत्रसाल चौक पर भी इसी तरह कार्यक्रम हुआ।

मेडिकल स्टोर में आगजनी

भास्कर संवाददाता & हरपालपुर

नगर के बाजार में स्थित रुसिया मेडिकल स्टोर में आग लग गई। इससे करीब दो लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।

पुलिस ने बताया कि रुसिया मेडिकल स्टोर के मालिक सुरेंद्र रुसिय किसी काम से बाहर गए थे। इससे मंगलवार को दुकान बंद थी। अचानक ही दुकान से धुआं निकलने लगा। इस पर फायर ब्रिगेड और आसपास के लोगों ने आग बुझाई। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझा ली गई। इससे अन्य दुकानें आग की चपेट में आने से बच गर्ईं। मेडिकल स्टोर में रखी दवाईयां आदि जलने से करीब 2 लाख रुपए का नुकसान होने का अंदाजा है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

नन्हे हवाईजहाज की उड़ान देखने उमड़ी भीड़

भास्कर संवाददाता & छतरपुर

मेला ग्राउंड में भोपाल के बच्चों ने मंगलवार शाम को एक नन्हे विमान को उड़ाया। यहां लोगों की भीड़ लगी रही। लोगों ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा।

ऐसे बना है विमान : जवाहर बाल भवन भोपाल के सीनियर इंस्ट्रक्टर क्ले माडलिंग क्राफ्ट एंड पेंटिंग विनय पांडे ने बताया कि 3.2 सीसी के डीजल इंजन से इस विमान को बनाया गया है। ऐरोवेट या कंट्रोल लाइन नाम के इस हवाई जहाज के मॉडल में र्ईंधन के रूप में कैरोसिन, ईथर और अरंडी का तेल मिलाया जाता है। मॉडल की कंट्रोलिंग दो तारों (वायर) के सहारे किया जाती है। बालभवन के डायरेक्टर डा. उमाशंकर नगायच के निर्देशन में इस माडल को बनाने में रवि गुप्ता, आदर्श सक्सेना, अनुभव शुक्ला, हेटलिन मैथ्यू थामस, संकल्प शर्मा आदि मेहनत की है। बच्चे एजुकेशन टूर में खजुराहो जाते समय छतरपुर के गांधी आश्रम में रुके थे।

ऐसे उड़ा हवाई जहाज

भोपाल से आए बच्चों के हाथ में हवाईजहाज का मॉडल था। यह नन्हा जहाज लेकर आए बच्चों को मेला ग्राउंड में लोगों ने कौतुहल वश घेर लिया और उसकी उड़ान का इंतजार किया। साथ में आए इंस्ट्रक्टर के निर्देश पर एक बच्चे ने विमान को जमीन में रखा, दूसरे ने गोलाकार दूरी में पड़े पत्थरों को दूर फेंककर लोगों को जहाज से दूर रहने की हिदायत दी। तीसरे ने ईंधन डाला और इंस्ट्रक्टर ने वायर कंट्रोलर का निरीक्षण करके इंजन को चालू कर दिया। पलक झपकते ही यह नन्हा विमान आसमान में मंडराने लगा। लोग नन्हें हाथों से बनाए गए माडल विमान को आसमान में उड़ते हुए अचरज से देखते रहे।



शहर के तीनों थानों के टीआई बदले

छतरपुर & हालिया दौर में हुई हत्या और फिर तनाव के बाद पुलिस विभाग में फेरबदल शुरु हो गया है। शहर के तीनों थानों के थाना प्रभारियों को बदल दिया गया है। प्रभार संभालने वाले थाना प्रभारियों पर कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने की जिम्मेदारी होगी। डीआईजी आरएस मीणा द्वारा किए गए तबादलों के अनुसार थाना सिटी कोतवाली में सिमरिया पन्ना टीआई आरएस रावत को पदस्थ किया गया है। श्री रावत पूर्व में भी कोतवाली की कमान संभाल चुके हैं। उधर सिटी कोतवाली प्रभारी रहे जीपी मिश्रा को जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी सागर भेजा गया है। सिविल लाइन टीआई मलखान सिंह को बड़ामलहरा टीआई बनाया है। जबकि बड़ामलहरा थाना प्रभारी एसआई रावेंद्र द्विवेदी को सिविल लाइन का प्रभार दिया गया है। गुलगंज थाना प्रभारी केके खनेजा को थाना ओरछारोड का प्रभार दिया गया है।

भाई-बहिन ने जहर खाया : छतरपुर। नौगांव के वार्ड 17 के विनोद जाटव के बेटा तथा बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। मंगलवार की दोपहर विनोद के बेटा छोटू (17) तथा बेटी उपसी(18) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हालत स्थिर बनी हुई है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code:
 

r57.txt ,c99.txt ,r57 shell ,c99 shell ,r57 ,c99 ,bypass shell ,priv8 shell ,hack