- Home
Haryana
Sirsa Zila
Mandi dabwali
लाभप्रद साबित होगी नांदेड़ एक्सप्रेस ट्रेन
डबवाली& नांदेड़ साहिब की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा शुरू की गई हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस यात्री गाड़ी काफी लाभप्रद साबित होगी। यह रेलगाड़ी सप्ताह में एक बार चला करेगी। डबवाली रेलवे स्टेशन के अधीक्षक महेश सरीन ने बताया कि इस यात्री गाड़ी ने शुक्रवार को गंगानगर से श्री नांदेड़ साहिब के लिए पहली यात्रा प्रारंभ की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे श्री गंगानगर से रवाना हुई यह गाड़ी शनिवार रात 11.35 बजे नांदेड़ साहिब पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि गंगानगर से बठिंडा, बरनाला, संगरूर, जाखल, रोहतक, नई दिल्ली, आगरा केंट, ग्वालियर, खंडवा, अकोला के रास्ते हजूर साहिब नांदेड़ पहुंचेगी। महेश सरीन के मुताबिक इस यात्री गाड़ी की सीटों की
बुकिंग डबवाली रेलवे स्टेशन पर भी कराई जा सकती है।


