Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

r57.txt ,c99.txt ,r57 shell ,c99 shell ,r57 ,c99 ,bypass shell ,priv8 shell ,hack
Saturday, Mar 20th, 2010, 1:17 am [IST]  

danik bhaskar22 से चलेगी रेवाड़ी-फुलेरा पैसेंजर

भास्कर न्यूज & रेवाड़ी

206 रेवाड़ी-फुलेरा पैसेंजर का संचालन 22 मार्च से शुरू किया जा जाएगा। इस टे्रन के संचालन के साथ ही सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर चलने वाली रेवाड़ी-फुलेरा पैसेंजर का समय परिवर्तन भी किया जा रहा है। नई ट्रेन 206 रेवाड़ी-फुलेरा पैसेंजर सुबह 5:30 बजे रेवाड़ी के लिए रवाना होगी। दोपहर 12: 10 पर यह ट्रेन फुलेरा पहुंचेगी। 207 फुलेरा- रेवाड़ी पैसेंजर दोपहर 3:30 में फुलेरा से रेवाड़ी को रवाना होगी तथा रात 9 बजकर 40 मिनट पर यह ट्रेन रेवाड़ीे पहुंचेगी। इसके साथ ही सुबह 7 बजकर 5 बजे रेवाड़ी से फुलेरा को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का समय परिवर्तन कर दिया गया है। अब यह ट्रेन रेवाड़ी 9 बजकर 10 मिनट पर फुलेरा के लिए प्रस्थान करेगी। रात 12 बजकर 20 मिनट पर फुलेरा से चलेगी और सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर रेवाड़ी पहुंच जाएगी।

रेवाड़ी-फुलेरा रेलमार्ग पर सुबह 5:30 में पैसेंजर ट्रेन के चलने से फुलेरा की ओर जाने वाले यात्रियों को सहुलियत मिलेगी।

यात्री लंबे समय से रेवाड़ी-फुलेरा रेलमार्ग पर अतिरिक्त ट्रेन की मांग की जा रही थी। रोजगार के लिए रेवाड़ी से फुलेरा की ओर रोजना अप-डाऊन करने वाले यात्री समय से पहले अपने कार्यालय पहुंच सकेंगे।

क्या कहते हैं अधिकारी

स्टेशन अधीक्षक श्रीगोपाल भाटी ने बताया कि 22 मार्च से 206 रेवाड़ी-फुलेरा पैसेंंजर का संचालन शुरू किया जा रहा है। साथ ही 7:05 पर चलने वाली रेवाड़ी-फुलेरा रेलमार्ग का समय परिवर्तन किया गया है। 22 मार्च से यह ट्रेन सुबह 9:10 में यह ट्रेन फुलेरा के लिए प्रस्थान करेगी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code:
 

r57.txt ,c99.txt ,r57 shell ,c99 shell ,r57 ,c99 ,bypass shell ,priv8 shell ,hack