निफ्टी को 5220 पर सहारा: प्रकाश गाबा
बीते हफ्ते के दौरान भारतीय शेयर बाजार उम्मीदों के मुताबिक ही मजबूत रहा और निफ्टी 5250 की मजबूत बाधा के नजदीक जा कर रुका है। अब हम वायदा सेट्लमेंट के हफ्ते में आ गये हैं। साथ ही बुधवार को छुट्टी के चलते यह हफ्ता छोटा भी है।
तकनीकी रूप से बाजार का रुझान अभी ऊपर का ही है। हालाँकि तकनीकी संकेतक (इंडिकेटर) थोड़े खिंच गये दिख रहे हैं। निफ्टी के 5300 के नजदीक आने पर थोड़ा उतार-चढ़ाव दिखेगा। फिलहाल नीचे की ओर 5250 का स्तर पहली रक्षा-पंक्ति की तरह काम करेगा, जबकि 5220 का स्तर काफी महत्वपूर्ण रहेगा। अगर 5220 का स्तर टूटे, तो यह कमजोरी का पहला संकेत होगा।
ऊपर की ओर 5300 के स्तर पर निफ्टी को मजबूत बाधा मिलेगी। सेंसेक्स को 17400-17200 पर अच्छा सहारा मिलेगा, जबकि इसके लिए मजबूत बाधा 17800 पर है। कारोबारी नजरिये से जब तक निफ्टी 5220 के ऊपर बना रहता है, तब तक मेरी सलाह खरीदारी सौदों में रहने की होगी।
प्रकाश गाबा तकनीकी विश्लेषक हैं।
(© शेयर मंथन, 22 मार्च 2010)



