बोधगया में जापानी युवती के साथ गैंगरेप
बोधगया. अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बोधगया के पास स्थित आमवा गांव में 25 वर्षीय जापानी युवती के साथ पांच लोगों ने गैंगरेप कर दिया। आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है।
25 वर्षीय जापानी युवती को बोधगया से कोलकाता जाना था। वह एक टैक्सी से बोधगया रेलवे स्टेशन जा रही थी। टैक्सी चालक और उसके चार साथी उसे गांव ले गए और दुष्कर्म करने के बाद युवती को वहीं छोड़कर फरार हो गए। एसपी सुशील खोपाड़े ने बताया कि इस संबंध में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।



