गणतंत्र दिवस का इससे बड़ा मज़ाक और नहीं हो सकता था। मध्य प्रदेश के देवास जिले के सरकारी आयोजन में वहां के नगर निगम ने जिस झांकी पर इनाम जीता, उसमें आठ साल का बच्चा खुले में एक शॉवर के नीचे आधे घंटे से ज्यादा खड़ा रहा। सिर्फ निकर पहने इस कांपते बच्चे को देखते हुए गर्म कपड़ों में हंसते हुए साहब लोग तालियां बजाते रहे। देवास के कलक्टर उनमें से एक थे। बुनियादी तौर पर ही कुछ गलत है...