हेत परूल नीदरलैंड्स की राजधानी एम्सटर्डम से प्रकाशित होने वाला एक प्रमुख राष्ट्रीय दैनिक है। हेत परूल का अर्थ है- ‘द पासवर्ड’ या ‘द मोटो’। इसकी स्थापना द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान फ्रेंस गोडहर्ट व जाप नुंस वाज जैसे प्रखर पत्रकारों ने नाजी-विरोधी अखबार के तौर पर की थी।
वर्ष 1941 में आज के ही दिन यानी 10 फरवरी से इसका प्रकाशन शुरू हुआ था। जाप नुंस वाज को बाद में 25 अक्टूबर 1942 को नाजी पुलिस ‘गेस्टापो’ ने हिरासत में लेकर ऑश्वित्ज यातना शिविर में भेज दिया था।
बहरहाल, डच भाषा में प्रकाशित होने वाला ‘हेत परूल’ 1 जनवरी 2003 तक पर्सकॉम्बिनेटि एंड मॉलेनहॉफ (पीसीएम) नामक एक पब्लिशिंग...
ग्रेटर पोलैंड विद्रोहः यह वर्ष 1918-1919 के दौरान ग्रेटर पोलैंड इलाके में जर्मनी के खिलाफ हुआ एक पोलिश सैन्य विद्रोह था, जिसका मकसद स्वतंत्र पोलैंड की स्थापना था। इस विद्रोह की योजना प्रथम विश्वयुद्ध के बाद से ही बनने लगी थी, जिसे 9 नवंबर 1918 को जर्मनी में राजशाही के पतन के साथ और बल मिला।
27 दिसंबर 1918 को ग्रेटर पोलैंड के पोजनन इलाके से इस विद्रोह की शुरुआत हुई थी। विद्रोही सेना में पोलिश...
बॉक्सिंग डे अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड समेत यूरोप व अफ्रीका के अनेक ईसाई बहुल देशों में मनाया जाता है। यह वास्तव में क्रिसमस के तुरंत बाद आने वाला अवकाश दिवस होता है, जो २६ दिसंबर या हफ्ते का पहला दिन हो सकता है।
माना जाता है कि इसे मनाने की परंपरा मध्यकालीन इंग्लैंड से शुरू हुई। इसके नामकरण के पीछे लोगों के अलग-अलग मत हैं। कुछ इतिहासकारों की राय में इसका चलन इसलिए...
मलयन इमरजेंसी वर्ष 1948 में मलाया संघ (मलयेशिया का पूर्ववर्ती) के गठन के बाद शुरू हुआ अशांति का दौर था, जो बारह साल तक चला। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद सबाह और सारावाक जैसे ब्रिटिशों के कब्जे में रहे कुछ इलाकों को मिलाकर मलाया संघ का गठन हुआ था। इस संदर्भ में दोनों पक्षों की बीच हुई बातचीत में मलयों के अधिकार संरक्षित रखना और एक औपनिवेशिक सरकार स्थापित करना तय किया गया। इससे मलाया...
भास्कर पीडिया..सोवियत रूस ने सत्तर के दशक में अफगानिस्तान के साथ एक मैत्री संधि की थी, जो बाद में उसे बहुत भारी पड़ी। 5 दिसंबर 1978 को नूरू मोहम्मद तराकी की अगुआई वाली अफगान कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार के साथ हुई इस संधि के तहत अगले बीस साल तक दोनों देशों के मध्य ‘दोस्ती व सहभागिता’ की बात कही गई थी।
संधि के जरिए रूस ने आर्थिक सहभागिता के अलावा अफगानिस्तान को सैन्य सहायता का भरोसा भी...
मेरिनर 4 दुनिया का पहला ऐसा कृत्रिम उपग्रह था, जिसने मंगल ग्रह की करीबी छवि दुनिया को दिखाई। इसे इस हिसाब से डिजाइन किया गया था ताकि यह अंतरिक्ष में विचरते हुए मंगल ग्रह के करीब पहुंचकर इसका वैज्ञानिक प्रेक्षण करे और इन प्रेक्षणों को पृथ्वी तक प्रेषित करे। इसे 28 नवंबर 1964 को फ्लोरिडा के केप कैनेडी से लांच किया गया था।
इसमें एक टेलीविजन कैमरा और छह अन्य वैज्ञानिक उपकरण लगे थे।...
तहरीर चौक मिस्र की राजधानी काहिरा में स्थित एक प्रमुख चौक है, जो पारंपरिक तौर पर अनेक जनक्रांतियों का केंद्र रहा है। पहले इसका नाम ‘इस्माइलिया चौक’ था, जो १९वीं सदी के दौरान मिस्र के शासक रहे खेदिव इस्माइल के नाम पर रखा गया था। वर्ष 1919 में हुई मिस्र क्रांति के बाद इसे व्यापक तौर पर तहरीर चौक के नाम से जाना जाने लगा।
हालांकि इस नाम पर आधिकारिक मोहर वर्ष 1952 की क्रांति के बाद लगी, जब...
भास्कर पीडिया..‘पेक्टे द फैमिली’ या ‘फैमिली कॉम्पैक्ट’ अठारहवीं सदी में फ्रांस व स्पेन के बोरबन शासकों के बीच तीन अलग-अलग लेकिन एक जैसे करारों की श्रंखला थी।
पहला करार 7 नवंबर 1733 को स्पेन के शासक फिलिप (पंचम) व फ्रांस के सम्राट लुई (पंद्रहवें) के बीच हुआ था। 1700 ई. में स्पेन में हेब्सबर्ग साम्राज्य के अंत के बाद पहला बोरबन शासक बना फिलिप (पंचम) रिश्ते में लुई (चौदहवें) का नाती था।...
आजादी की लड़ाई में सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन का योगदान कौन भूल सकता है। इस दल को आजादी के लिए सशस्त्र प्रतिरोध से परहेज नहीं था। बोल्शेविज्म से प्रभावित इस दल में चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, रामप्रसाद बिस्मिल जैसे क्रांतिकारी सम्मिलित थे।
8 अप्रैल 1929 को इस दल के भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने पब्लिक सेफ्टी बिल व ट्रेड डिस्प्यूट्स बिल के विरोध में सेंट्रल...