Home » Haryana » Gurgaon » Negligence In Treatment, Hospital Case

इलाज में लापरवाही, अस्पताल पर केस

भास्कर न्यूज | Jan 13, 2014, 03:28AM IST
गुडग़ांव. चार वर्षीय बच्ची के इलाज में लापरवाही बरतने और झूठी रिपोर्ट बनाने को लेकर कोर्ट के आदेश के बाद देर रात फोर्टिस अस्पताल के खिलाफ  पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन समेत डॉक्टरों के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। इस संबंध में सुशांत लोक थाना पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
 
गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन में रहने वाले सिद्धार्थ पूनिया की अपील पर स्थानीय कोर्ट ने सुशांत लोक थाना पुलिस को फोर्टिस अस्पताल के हॉस्पिटल के कार्यकारी निदेशक मलविंद्र सिंह, चार डॉक्टर समेत तीन अन्य नामजद लोगों के खिलाफ लारपरवाही बरतने को लेकर मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे। कोर्ट के आदेश के बाद देर रात पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन के सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।
 
पीडि़त बच्ची के पिता ने कोर्ट को दिए बयान में बताया कि उनकी चार साल की बेटी रित्वी के जोड़ों में दर्द की शिकायत थी। इसे लेकर गुडग़ांव स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा था। नवंबर में डॉक्टरों ने उस दर्द से संबंधित कुछ टेस्ट कराए। पिता का आरोप है कि पहले टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दूसरा और फिर तीसरा टेस्ट करवाया। इसकी रिपोर्ट उन्हें सौंप दी गई। जिसमें उन्हें रिपोर्ट में रोग को पॉजीटिव बताया।
 
पिता का आरोप है कि रिपोर्ट में पहले और तीसरे टेस्ट में रेफरेंस रेंज में भारी अंतर देखने के बाद उन्होंने दोबारा टेस्ट कराए तो उसमें रिपोर्ट सामान्य बताई गई। ऐसे में काफी समय बीत गया। पिता का आरोप है कि इसके कारण बच्ची की तकलीफ कम होने की बजाय और भी अधिक बढ़ गई।
 
इसके बाद उन्होंने स्थानीय कोर्ट में अपील करने के बाद सुशांतलोक थाना पुलिस ने शनिवार रात मामला दर्ज कर लिया। इस बारे में फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट की प्रवक्ता का कहना है कि हमारी तरफ से जो भी रिपोर्ट दी गई है वो पूरी तरह है सही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
आपके विचार
 
अपने विचार पोस्ट करने के लिए लॉग इन करें

लॉग इन करे:
या
अपने बारे में बताएं
 
 

दिखाया जायेगा

 
 

दिखाया जायेगा

 
कोड:
3 + 5

 
विज्ञापन

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

स्पोर्ट्स

जोक्स

पसंदीदा खबरें

फोटो फीचर

 
Email Print Comment