विज्ञापन
 
Home >> कांग्रेस ने सचिन पर बनाया दबाव : रामदेव

कांग्रेस ने सचिन पर बनाया दबाव : रामदेव

Matrix News | Apr 29, 2012, 04:00AM IST
 
 

भास्कर न्यूज. नई दिल्ली
कांग्रेस ने खुद की डूबती नैया बचाने के लिए सचिन तेंडुलकर को रा'यसभा सदस्य मनोनीत किया है। संभव हो कि उसने सदस्यता स्वीकारने के लिए सचिन पर दबाव भी बनाया हो। बाबा रामदेव ने शनिवार को ये बातें कहीं। रामदेव ने कहा कि सचिन को अपना हर फैसला लेने का हक है। वे जिम्मेदार नागरिक हैं। जानते हैं कि क्या हो रहा है। यह उन पर निर्भर है कि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वे क्या करते हैं। लेकिन रा'यसभा में मनोनयन ने लोगों को उनसे यह पूछने का मौका दे दिया है कि वे चुप ही रहेंगे या भ्रष्टाचार व काले धन के मुद्दे पर कुछ बोलेंगे भी। शेष पेज -!- 13
उनसे पूछा गया कि क्या भारतीय क्रिकेट बोर्ड के किसी अधिकारी और कांग्रेस ने मनोनयन स्वीकार करने के लिए सचिन पर दबाव बनाया होगा। इसके जवाब में रामदेव ने कहा कि उन्होंने कई जगहों पर ऐसा सुना है। सचिन और रेखा का मनोनयन असल मुद्दों से देश की जनता का ध्यान हटाने का प्रयास है। कांग्रेस यह सोच रही है कि सचिन को अपने साथ कैसे जोड़ा जाए। इसलिए उन्हें भारत रत्न न दिए जाने में राजनीति है। रा'यसभा के लिए मनोनयन में भी राजनीति है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment