विज्ञापन
 
Home >> International News >> International >> चार साल की उम्र और आइंसटीन के बराबर आईक्यू

चार साल की उम्र और आइंसटीन के बराबर आईक्यू

BBC Hindi | Apr 14, 2012, 17:49PM IST
 
 

ब्रिटेन में एक चार साल की लड़की का बौद्धिक स्तर 159 मापा गया है जो कि अलबर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग के आई क्यू से मात्र एक अंक कम है. हैंपशायर की हेडी हैन्किंस, सभ्रांत आईक्यू क्लब मेन्सा की सबसे कम उम्र की सदस्य बन गई हैं. हेडी ने दो वर्ष की आयु में ही चालीस तक गिंती करना सीख लिया था. वह लोगों के चित्र बनाने लगी थीं, कविताएं पढ़ने लगी थी और सात वर्ष के बच्चों के लिए लिखी गई पुस्तकें भी पढ़ने लगी थीं. एक साल के अंदर ही उन्होंने जोड़ना और घटाना भी सीख लिया था. उसके माता पिता 47 वर्षीय मैथ्यू और 43 वर्षीय उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी पुत्री को सितंबर में शुरू होने वाले सत्र में स्कूल न जाना पड़े. मेन्सा के अनुसार एक सामान्य व्यक्ति का आइ क्यू 100 होता है जबकि 130 के आई क्यू को अच्छा माना जाता है . साथियों से लंबी2009 में रेडिंग के ढ़ाई वर्ष के ऑस्कर रिगली को मेन्सा के सबसे कम उम्र के सदस्य होने का सम्मान मिला था. उनका बौद्धिक स्तर 160 मापा गया था. मेन्सा के अनुसार एक प्रतिभावान बच्चे की पहचान है एक असामान्य स्मरण शक्ति, कम उम्र में पढ़ना, दूसरे बच्चों के प्रति असहिष्णुता और वैश्विक मामलों की अच्छी जानकारी! हर समय प्रश्न पूछना उसकी आदत में शामिल होता है. हेडी अपनी कक्षा के बच्चों से खासी लंबी हैं. उनका तीन फिट 10 इंच का कद एक औसत छह वर्षीय बच्चे के बराबर है.
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment