विज्ञापन
 
Home >> The First Black Miss America Crown

मिस अमेरिका का ताज पहनने वाली पहली अश्वेत

भास्कर न्यूज | Sep 17, 2012, 00:05AM IST
 
 

वेनीसा विलियम्स 17 सितंबर 1983 को सौंदर्य स्पर्धा ‘मिस अमेरिका’ जीतने वाली पहली अश्वेत बनी थीं। हालांकि बाद में विवाद के चलते उन्होंने ताज त्याग दिया और उनकी जगह उपविजेता सुजेट चाल्र्स को विजेता घोषित किया गया, जो खुद भी अश्वेत थीं।

वैसे, मिस अमेरिका ऑर्गनाइजेशन आधिकारिक तौर पर विलियम्स को ही ‘मिस अमेरिका 1984’ मानता है और चार्ल्स को ‘मिस अमेरिका 1984-बी’ के रूप में मान्यता देता है। दरअसल, विलियम्स को ताज मिलने के बाद से ही जान से मारने की धमकियां और नफरत से भरे पत्र मिल रहे थे। इस बीच ‘पेंटहाउस’ पत्रिका ने सितंबर 1984 के अंक में उनकी अनावृत तस्वीरें छाप दीं, जो 1982 में खींची गई थीं। इससे एक नया विवाद खड़ा हो गया।

अंतत: तंग आकर विलियम्स ने 23 जुलाई 1984 को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ताज लौटाने की घोषणा कर दी। इसके बाद वह रुकी नहीं और फैशन मॉडल, गायिका व अभिनेत्री के रूप में सफल कॅरियर बनाया। 18 मार्च 1963 को जन्मी वेनीसा 49 वर्ष की उम्र में अब भी गायिका और अभिनेत्री के तौर पर सक्रिय हैं। उन्हें अब तक 11 ग्रैमी नामांकन मिल चुके हैं, पर अवॉर्ड एक बार भी नहीं मिला है। इसी साल उनकी फिल्म ‘द मैरिज काउंसलर’ आई है। दिलचस्प तथ्य है कि विलियम्स के जन्म के समय ही उनके पिता ने बेटी के मिस अमेरिका बनने की भविष्यवाणी कर दी थी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment