विज्ञापन
 
Home >> Abhivyakti >> Best Speech >> Changed The Lives Gift

ऐसा उपहार जिससे बदल गई जिंदगी

Bhaskar News | Dec 13, 2012, 00:42AM IST
 
 

स्पीकर- स्टेसी क्रेमर
 
प्रोफाइल : ब्रांड स्ट्रेटेजी फर्म ब्रांडप्ले की संस्थापक।
 
TED पर अब तक 12,20,017 लोग सुन चुके हैं।
 
 
एक उपहार की कल्पना कीजिए। मैं चाहती हूं आप अपने दिमाग में इसकी एक छवि बना लें। यह ज्यादा बड़ा नहीं है। गोल्फ बाल के आकार का है। कल्पना कीजिये यह पैक हुआ कैसा दिखता होगा। इसके पहले मैं आप को दिखाऊं कि इसके अंदर क्या है, मैं आपको बताना चाहूंगी कि यह अविश्वसनीय चीजें करेगा जो सिर्फ आपके लिए होंगी।
 
यह आपके पूरे परिवार को एक साथ ले आएगा। आपको लोगों का स्नेह और सराहना मिलेगी जो पहले ना मिली हो। आप उन दोस्तों और जान-पहचान के लोगों से फिर जुड़ेंगे जिनसे काफी दिनों से बात नहीं हुई हो। अति स्नेह और प्रशंसा आपको उत्साहित कर देगी।
 
 यह पुन:निर्धारित करेगा कि आपके जीवन में क्या महत्वपूर्ण है। यह आपके अध्यात्म और श्रद्धा की समझ को फिर से परिभाषित करेगा। आपमें अपने शरीर के बारे में एक नई समझ और विश्वास जन्म लेगा। आपमें नायाब जीवन शक्ति और ऊर्जा होगी। आपका शब्दकोष बढ़ेगा, नए लोगों से मिलेंगे, और दिनचर्या भी ज्यादा बेहतर होगी। और इसे देखिए, आपको कुछ भी ना करने के लिए आठ हफ्तों तक की छुट्टी मिलेगी। आप अनगिनत अच्छे -अच्छे व्यंजन खाएंगे।
 
बहुत बड़ी मात्रा में आप के पास फूल आएंगे। लोग आपसे कहेंगे कि "आप अच्छे लग रहे हैं, क्या आपका कोई काम बचा है? " और आपके पास अच्छी दवाइयों की जीवन भर की आपूर्ति होगी।
 
आप चुनौतीपूर्ण, प्रेरित और विनम्र होंगे। आपके जीवन का एक नया अर्थ होगा। शांति, स्वास्थ्य शुद्धता, प्रसन्नता, निर्वाण । इसकी कीमत? 55,000 डॉलर।  और यह एक बहुत बढ़िया सौदा है।
 
मुझे पता है अब आप इसे जानने के लिए तड़प रहे होंगे,आखिर क्या है यह और आप इसे कहां पा सकते हैं। क्या अमेज़न इस बेचता है ? क्या इसके ऊपर एपल का निशान है ? क्या इसके लिए कोई प्रतीक्षा सूची है? बिल्कुल नहीं। यह उपहार मुझे करीब पांच महीने पहले मिला। जब यह पैक था उतना सुंदर नहीं था। यह था, दिमाग का ट्यूमर, हेमनजियोब्लास्टोमा।
 
और अब जब मैं ठीक हो गई हूं, यह उपहार मैं आपके लिए बिल्कुल नहीं चाहूंगी। मुझे नहीं लगता आप इसे पाना चाहेंगे । लेकिन इससे मेरा अनुभव नहीं बदलेगा। इसने काफी गहराई से मेरा जीवन बदला उस तरह जैसा मैंने कभी सोचा नहीं था। उन सभी तरीकों से जो मैंने आपको बताए। तो अब अगली बार जब आपका सामना हो किसी अप्रत्याशित, अनचाही और अनिश्चित चीज़ से, सोचिये यह सिर्फ एक उपहार हो सकता है। सिर्फ कुछ दिनों के लिए। जो पूरी जिंदगी के लिए काफी होगा।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment