जब देवताओं का घमंड चूर-चूर हुआ
bhaskar news
| Oct 04, 2012, 04:51AM IST
इस समस्या के हल के लिए ईश्वर ने एक विशालकाय यक्ष के रूप में स्वयं को प्रकट किया और देवताओं के सामने पहुंचे। देवताओं ने आश्चर्य से उन्हें देखा और उनका परिचय जानने के लिए सबसे पहले अग्नि देवता पहुंचे। यक्ष ने उनसे पूछा - ‘आप कौन हैं?’ अग्नि देवता ने साभिमान उत्तर दिया - ‘आप मुझे नहीं जानते? मैं परम तेजस्वी अग्नि हूं। मैं चाहूं तो सारी धरती को जलाकर राख कर दूं।’ यक्ष ने उन्हें एक सूखा तिनका देकर उसे जलाने को कहा, किंतु अग्नि देवता नहीं जला सके। फिर पवन देवता यक्ष का परिचय जानने पहुंचे।
तब यक्ष ने उनसे परिचय पूछा, तो वे बोले - ‘मैं पवन हूं। मैं चाहूं, तो पूरे ब्रह्मांड को उड़ा दूं।’ यक्ष ने वही सूखा तिनका इन्हें उड़ाने को कहा, किंतु पूरा जोर लगाने के बाद भी पवन देवता उसे न उड़ा सके। फिर इंद्र गए, किंतु तब तक यक्ष जा चुके थे। अब वहां पार्वतीजी प्रकट हुईं और इंद्र को यक्ष रूपी परमेश्वर का परिचय दिया। अब देवताओं को परमेश्वर की शक्ति का ज्ञान हुआ और उनका अहंकार नष्ट हो गया। सार यह है कि अहंकार और अहंकारी का पतन सुनिश्चित होता है। अपनी शक्ति को सद्कार्यो में लगाने से वह सार्थक होती है।






