विज्ञापन
 
Home >> Dual French And British Empire Became The Basis Of

फ्रांस व ब्रिटेन के दोहरे साम्राज्य का आधार बनी एक अहम संधि

भास्कर न्यूज | May 21, 2012, 00:15AM IST
 
 

पंद्रहवीं सदी के पूर्वार्ध में फ्रांसीसी व ब्रिटिश साम्राज्य के मध्य एक अहम संधि हुई थी, जिसके जरिए फ्रांसीसी सम्राट चार्ल्स (षष्ठम) ने अपनी मृत्यु के बाद फ्रांस पर शासन के सारे अधिकार इंग्लैंड के शासक हेनरी (पंचम) और उनके उत्तराधिकारियों को सौंप दिए थे।

‘एगिनकोट की जंग’ के बाद हुई इस संधि पर फ्रांस के शहर ट्रोएस में 21 मई 1420 को दस्तखत किए गए थे। इस संधि के तहत चाल्र्स (षष्ठम) ने अपनी बेटी कैथरीन का विवाह इंग्लैंड के हेनरी (पंचम) से तय करते हुए उन्हें फ्रांस का हाकिम नियुक्त कर दिया। इसके साथ यह भी तय किया गया कि चाल्र्स (षष्ठम) की मृत्यु के बाद फ्रांस के ताज पर हेनरी (पंचम) और उनके उत्तराधिकारियों का कब्जा होगा।

बाद में हेनरी (पंचम) के पेरिस आगमन पर फ्रांस के एस्टेट्स-जनरल द्वारा तथा 1423 में हुई ‘अमींस की संधि’ के जरिए भी इसकी पुष्टि की गई। हालांकि दो साल बाद ही हेनरी व चाल्र्स दोनों की मृत्यु हो गई, जिसके बाद हेनरी के नवजात बालक को फ्रांस और इंग्लैंड का सयुंक्त सम्राट घोषित किया गया। लेकिन चार्ल्स के बेटे डॉफिन चाल्र्स (सप्तम) ने इसे नामंजूर करते हुए जॉन ऑफ आर्क की मदद से आर्लियंस को विरोधियों के कब्जे से मुक्त करा लिया और 17 जुलाई 1429 को रीम्स कैथ्रेडल में फ्रांस के सम्राट के तौर पर अपनी ताजपोशी करवा ली।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment