विज्ञापन
 
Home >> Abhivyakti >> Best Speech >> Enjoy Working At A Time

एक समय में एक काम करने का आनंद

Bhaskar News | Dec 04, 2012, 00:08AM IST
 
 

स्पीकर- पाओलो कार्डिनी  
 
प्रोफाइल : प्रोडक्ट डिजाइनर पाओलो ने अनोखा मोनोटास्क प्रोजेक्ट शुरू किया है। 
 
TED पर अब तक 1,97,238 लोग सुन चुके हैं।
 
 
मैं एक प्रोडक्ट डिजाइनर और शिक्षक हूं। मैं मल्टीटास्किंग यानी एक समय पर एक साथ कई काम करता हूं। मैंने अपने छात्रों को रचनात्मकता और मल्टीटास्किंग डिजाइन प्रोसेस में काम करने का मौका दिया। मगर, वास्तव में यह मल्टीटास्किंग कितनी प्रभावी है? क्या मल्टीटास्किंग से आप प्रभावी परिणाम दे सकते हैं? 
 
थोड़ी देर के लिए मोनोटास्किंग यानी एक समय में एक ही काम के विकल्प पर गौर कीजिए। चलिए इसके लिए एक उदाहरण लेते हैं। कुछ पकाने, फोन पर बात करने, एसएमएस लिखने और फोटो अपलोड करने की कोशिश करते हैं। हो सकता है कि आप ये सारे काम कर सकें, लेकिन क्या सभी काम अच्छी तरह से हो सकेंगे?
 
कई लोग मल्टीटास्कर्स की बात करते हैं। ऐसे महज दो फीसदी लोग ही मल्टीटास्किंग के माहौल में अच्छी तरह से काम करने में सक्षम हैं। मगर, बाकी के बचे हमारे जैसे लोगों और हमारी वास्तविकता के बारे में क्या ख्याल है? 
 
याद कीजिए जब आखिरी बार आपने सिर्फ अपने दोस्त की बात ध्यान से सुनी थी? उन बातों का मजा लिया था। यही वो प्रोजेक्ट है, जिस पर मैं काम कर रहा हूं। सुपर हाइपर मोबाइल फोन ने अपकी जिंदगी के खूबसूरत पलों को जिस तरह से प्रभावित किया है, मैं उसे कम कराना चाहता हूं। 
 
दूसरा उदाहरण देखिए। क्या आप कभी वेनिस शहर गए हैं? इस द्वीप की छोटी सड़कों पर खो जाना कितना खूबसूरत है। मगर, हमारी मल्टीटास्किंग की हकीकत इससे बिल्कुल जुदा है। यह टनों सूचनाओं से भरी पड़ी है। जब मल्टीटास्किंग में आप पड़ेंगे तो इसकी खूबसूरती को खो देंगे। 
 
ऐसे में अपने एडवेंचर के सेंस को फिर से खोजना कैसा रहेगा? मुझे लगता है कि जब संभावनाएं काफी अधिक हों तो मोनोटास्किंग की बात करना अजीब लग सकता है। मगर, मैं आपको एक समय पर सिर्फ एक काम करने या आपके डिजिटल सेंस को पूरी तरह से बंद करने के लिए प्रेरित करना चाहता हूं। 
 
इससे आप हर पल के खूबसूरत पहलू से रू-ब-रू हो सकेंगे। इन दिनों हर कोई कुछ न कुछ सजृन या निर्माण कर सकता है। तो अब इस मल्टीटास्किंग की दुनिया में अपने लिए मोनोटास्क स्पॉट का पता लगाइए और मोनोटास्किंग कीजिए। 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment