विज्ञापन
 
Home >> Abhivyakti >> Best Speech >> Immediately Hold

झूठ बोलने वाले को तुरंत कैसे पकड़ें

Bhaskar News | Dec 01, 2012, 00:58AM IST
 
 

स्पीकर- पामेला मेयर 
 
प्रोफाइल : सोशल नेटवर्किग कंपनी की सीईओ और लेखिका पामेला झूठ पकड़ने में माहिर हैं। 
 
TED पर अब तक 20,47,378 लोग सुन चुके हैं।
 
मैं आपको एक शोध के बारे में बताना चाहती हूं, जो कहता है कि हर इंसान झूठा है। कोई अच्छी तरह झूठ बोल लेता है तो कोई खराब, लेकिन बोलते सब हैं। तो आप व्यक्ति के झूठ को कैसे पहचान सकते हैं? दरअसल, किसी को भी झूठ पकड़ने की साइंटिफिक नॉलेज नहीं है। वे सच जानने के लिए वैसा ही व्यवहार करते हैं, जैसे परिपक्व लीडर्स रोजाना करते हैं। झूठ तब ही सच बनता है, जब सामने वाला उस पर यकीन करने को सहमत हो। यानी झूठ बोलने वाला और उसे सच मानने वाला, जब दोनों इसमें सहयोग करते हैं, तो वह सच बन जाता है। 
 
यदि कोई आपसे झूठ बोलता है तो वह इसलिए क्योंकि आप उसके झूठ को सच मानने के लिए तैयार हैं। मगर, कई बार झूठ करोड़ों डॉलर का नुकसान पहुंचा सकता है। उदाहरण के लिए इनरॉन मडोफ, रॉबर्ट हैंसीन या एल्ड्रिच एम्स, जिसने अमेरिका को करोड़ों डॉलर का नुकसान पहुंचाया।
 
हम अच्छे पति, पत्नी, बड़े, अमीर और न जाने क्या-क्या नहीं बनना चाहते हैं। हमारी कल्पनाओं और सच के बीच के अंतर को भरने के लिए झूठ एक पुल का काम करता है। एक शोध के अनुसार हम एक दिन में करीब 10 से 200 बार झूठ बोलते हैं। दो अजनबी एक दूसरे से मिलने के 10 मिनट में पहले से तीन गुना अधिक झूठ बोलते हैं। 
 
तो क्या करें? दरअसल, झूठ पकड़ने के कुछ तरीके हैं। प्रशिक्षित लाईपॉटर्स यानी झूठ पकड़ने वाले 90 फीसदी तक झूठ पकड़ लेते हैं। वहीं कुछ लोग 54 फीसदी तक झूठ पकड़ लेते हैं। इसे सीखना इतना आसान क्यों है? वास्तव में, अच्छे झूठ बोलने वाले या खराब झूठ बोलने वाले होते हैं। मगर, कोई भी जन्मजात झूठा नहीं होता। पहला तरीका आप झूठ बोलने वाले के शब्दों पर ध्यान दें।
 
वह अनजाने में ही झूठ से अनावश्यक रूप से दूरी बनाता दिखेगा। ऐसे ही और भी संकेत आपको मिल सकते हैं। दूसरा तरीका, बॉडी लैंग्वेज का है। झूठे लोग आपसे नजरें मिलाने का दिखावा करेंगे। उनके शरीर का ऊपरी हिस्सा फ्रीज होगा। वे झूठी हंसी हंसने की कोशिश करेंगे, आवाज धीमी होगी। साइंस ने इसे पकड़ने के अन्य सूचकों के बारे में भी बताया है। तो जब आप धोखे को पकड़ने के विज्ञान, सुनने, देखने की कला को साथ मिला देंगे तो आप खुद को झूठ से दूर रख सकेंगे। 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment