विज्ञापन
 
Home >> Abhivyakti >> Best Speech >> Life On The Moon

शनि के चांद पर पनप सकता है जीवन!

Bhaskar News | Dec 15, 2012, 00:55AM IST
 
 

स्पीकर- कारोलिन पोर्को
 
प्रोफाइल : शनि पर भेजे गए कैसिनी मिशन की इमेज टीम लीडर।  
 
TED पर अब तक 3,25,184 लोग सुन चुके हैं।
 
 
मैंने 2007 में शनि ग्रह पर हमारी खोज के बारे में बताया था। शनि ग्रह की यात्रा पर भेजे गए अंतरिक्षयान कैसिनी ने शनि के छोटे चांद एनसेलेडस के दक्षिणी छोर पर 2005 में अनियमित रूप से गर्म और भौगोलिक दृष्टि से सक्रिय क्षेत्र पहली बार देखा। बाघ की धारियों जैसी दरारों वाला यह क्षेत्र दक्षिणी ध्रुव के आर-पार जाता है। इसे हाल में 2008 के अंत में ही देखा गया।
 
यह हैरतअंगेज खोज है। कैसिनी द्वारा ली गई तस्वीरों में दक्षिणी ध्रुव की दरारों से फूट रहे ऊंचे फव्वारे दिखे। यहां पानी की बर्फ के सूक्ष्म क्रिस्टल, जलवाष्प, कार्बन डाइऑक्साइड और मीथेन जैसे सरल कार्बनिक यौगिक हैं। इससे लगता है कि इस चांद में ऐसा वातावरण है जो जीवन की उत्पत्ति के पूर्व की रासायनिक अवस्था को प्रोत्साहित करता है। शायद जीवन की उपस्थिति को भी। 
 
हमने कैसिनी यान को इस चांद पर कई बार भेजा है, जो कई बार इन फव्वारों के और निकट से गुजरा। इस प्रकार अब हमारे पास कुछ बहुत स्पष्ट गणनाएं हैं। हमने यह पाया है कि इस चांद से निकल रहे कार्बनिक यौगिक असल में उनसे भी जटिल हैं, जिनके बारे में हमने पहले बताया था। हालांकि, वे अमीनो एसिड नहीं हैं।
 
अब हमें प्रोपेन, हाइड्रोजन सायनाइड, और फॉर्मएल्डिहाइड जैसी चीजें यहां से मिल रही हैं। यहां पानी के सूक्ष्म क्रिस्टल ऐसे लग रहे हैं जैसे वे नमकीन पानी की जमी बूंदें हैं। यह खोज बताती है कि ये फव्वारे चट्टानों के संपर्क में हैं। और यह ऐसी परिस्थिति है, जिससे रासायनिक ऊर्जा की आपूर्ति होती है और जीवन की उत्पत्ति में सहायक यौगिक बनते हैं। इस प्रकार इन परिणामों से हम बहुत उत्साहित हैं।
 
हम अधिक आश्वस्त हैं कि हमने यकीनन इस चांद पर दक्षिणी ध्रुव के नीचे ऐसा वातावरण या क्षेत्र पा लिया है जो सजीव प्राणियों के लिए अनुकूल है। वहां पर सजीव प्राणी हैं या नहीं, यह एक अलग विषय है और इसके लिए हमें एनसेलेडस पर अंतरिक्षयान की निकट भविष्य में वापसी की प्रतीक्षा करनी होगी। ताकि वह इस सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हो। मगर, इस बीच मैं आपको उस दिन की कल्पना करने के लिए आमंत्रित करती हूं जब शायद हम शनि के उपग्रहमंडल की यात्रा करें। उस दिन की जब एनसेलेडस के गीज़र पार्क में भ्रमण करें क्योंकि हम यह कर सकते हैं।

 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment