विज्ञापन
 
Home >> Abhivyakti >> Jeevan Darshan >> Minister And Has Also Refused To Take Shastriji Fa

मंत्री होकर भी शास्त्रीजी ने सुविधा लेने से किया इनकार

bhaskar news | Sep 11, 2012, 22:22PM IST
 
 

यह प्रसंग उस समय का है, जब देश को आजाद हुए कुछ ही समय हुआ था। लालबहादुर शास्त्री उत्तर प्रदेश के गृहमंत्री थे। शास्त्रीजी अपनी सादगी के लिए विख्यात थे और उच्च पद प्राप्त होने के बाद भी उन्होंने इसे कायम रखा था। वे कम से कम साधनों में अपना और परिवार का काम चलाते थे तथा किसी भी प्रकार की सुख-सुविधा पर धन का अपव्यय पसंद नहीं करते थे।




गृहमंत्री बनने के बाद एक दिन जब वे कार्यालय में थे, तो उनके घर पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारी आए। शास्त्रीजी की पत्नी ललिताजी को उन लोगों ने बताया कि वे कूलर लगाने आए हैं। यह सुनकर शास्त्रीजी के बच्चे ऐसा सोचकर बड़े प्रसन्न हुए कि इस बार गर्मी का मौसम बहुत अच्छा कटेगा। जब शाम को शास्त्रीजी घर आए, तो उन्हें यह बात मालूम हुई। उन्होंने तत्काल पीडब्ल्यूडी विभाग में फोन लगाकर कूलर लेने से इनकार कर दिया।




ललिताजी ने कहा कि यदि बिना मांगे कोई सुविधा मिल रही है, तो हम क्यों मना करें? तब शास्त्रीजी ने जवाब दिया कि यह जरूरी नहीं कि मैं हमेशा मंत्री पद पर ही रहूंगा। फिर हमें सुविधाओं में जीने की आदत पड़ जाएगी, तो उस समय परेशानी होगी। यदि लड़कियों को शादी के बाद ये सुविधाएं नहीं मिलीं, तो उन्हें कष्ट होगा। इसलिए सादगी से जीवन जीने में ही हम सबकी भलाई है। कथा का सार यह है कि मोह के नाश से निस्पृहता आती है, जो प्रत्येक परिस्थिति में व्यक्ति को सुखी बनाए रखती है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment