विज्ञापन
 
 
 
 

सपनों को यादों की गुल्लक से निकालें

 
Source: चंडीदत्त शुक्ल   |   Last Updated 00:25(13/01/12)
 
 
 
 
भास्कर ब्लॉग. . सौंधी महक से सराबोर जाड़े की सुबहों में कंबल से हाथ बाहर निकालने की हिम्मत नहीं पड़ती। कोहरे का झुरमुट जैसे लपककर मुट्ठी में हथेली जकड़ लेता है। उसकी गर्मजोशी के बावज़ूद ठिठुरा मन-तन लिए हम फिर छुपने के रास्ते तलाशने लगते हैं। हां, सूरज के चेहरे पर ज्यूं गुनगुनी धूप थिरकती है, उसी पल यादों के कई दरीचे ख्यालों में खुल जाते हैं।

यादें हैं भी क्या.. गुजरे वक्त की मासूम-सी गवाही। मौसमों का असर मन पर इस कदर होता है कि याद-कैलेंडर के पन्ने फड़फड़ाने लगते हैं। कुछ बीते हुए लम्हे अलग-अलग मौसमों की दास्तान बयां करते हैं। कभी कोई धड़कन कानों में आकर गुनगुनाती है - क्यों, जीभ पर तैरने लगा न पहली बार चबाए गए भुट्टे का स्वाद और फिर उभरता है अफसोस..। हाय! भुट्टे, तुम पॉपकॉर्न क्योंकर हुए? इस सोच से उबर भी न पाए कि ‘छपाक’ कर स्मृतियों की बौछार नहला जाती है और रूबरू करा देती है उस नजारे से, जब हम सारा लोक व्यवहार भूल, मर्यादा का बंधन तोड़के, जमकर भीगे थे, पहली बारिश में।

और महज मौसम ही क्यों.. कुछ पुरानी, ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें, चंद जर्द पड़ी चिट्ठियां और कई सूखे हुए गुलाब भी तो याद दिला देते हैं बीते हुए जमाने की।

जमाना, जब जिम्मेदारियों से ज्यादा जोर मस्तानेपन का था। भाग-दौड़ तब भी होती थी, लेकिन लोकल ट्रेन, बस या ऑटो पकड़ने के लिए नहीं। टारगेट तब भी होता था, लेकिन कारोबार का नहीं - हर दौड़धूप, हर लक्ष्य के पीछे वजह बस एक थी - आज का दिन मस्ती में जी लें। कल की कल देखेंगे।

ख्वाबों की दुनिया भी कितनी सतरंगी होती है। आंखों के कैनवास पर इंद्रधनुषी रंग कभी धुंधले ही नहीं होते। वक्त गुजरता गया। आप, हम और हमारे संगी-साथी, सब के सब ‘जिम्मेदार’ हुए और भूल गए पहली-पहली बारिश में नहाने का, दिन भर बिना काम के भटकने का सुख, यानी खुद के लिए जीने के मायने।

वक्त नहीं थमता, लेकिन कभी तो कुछ होता है, जो सब कुछ याद दिला देता है। चंद रोज पहले की ही बात है। जयपुर के जवाहर कला केंद्र में युवा कलाकार निधि सक्सेना की पेंटिंग एक्जीबिशन देखने गया था, एक तस्वीर पर नजर ठहर गई। यादों के आसमान और चाहतों के समंदर का नीला रंग। चिड़ियाएं चांद को साथ ले जाने को मचल रही हैं। एक लड़की कैमरे के पीछे खड़ी उनकी चलती-फिरती तस्वीरें कैद करने में लगी है।

कई डॉक्यूमेंटरी फिल्में बना चुकी निधि के लिए अपने सपनों को संजोए रखने का जरिया चित्रकारी है। उनके कैनवास पर चिड़िया है, सिनेमा है, चाहत है, सपने हैं.. लेकिन ये तस्वीर देखकर मैं ठिठक गया, सोचने को मजबूर — हमारे पास क्या है?

बीता वक्त तो है नहीं, यादों को सीलन लग रही है। अब खुलकर झूमने, बेइरादा कहीं चल देने के मौके और शगल नहीं हैं..। फिर करें क्या, कैसे लौटाएं बीते वक्त को? क्यों न हम भी चिड़िया बनकर चांद को साथ ले जाने की कोशिश करें। खयाल कुछ ज्यादा पोएटिक हो गया शायद, सो इसका मुकम्मल बयान कुछ यूं कर लेते हैं - आओ, चलो, सपनों को यादों की गुल्लक से बाहर निकालें। अपने लिए भी कुछ देर जी लें। कुछ अच्छा करें, कुछ सुंदर सुनें, चंद अच्छे लोगों से दोस्तियां करें। खुशी के बहाने तलाशें। आप कहेंगे - न! मुस्कराने की बात करते हो/किस जमाने की बात करते हो..? माना साहब, मुश्किल है खुशी के चांद को साथ ला पाना, लेकिन छोटी-छोटी कोशिशें करके हम खुश रह सकते हैं। तो करेंगे न आप कोशिश..?
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
9 + 5

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

सैफ से भिड़े एनआरआई ने कहा 'चुप नहीं रहूंगा, अदालत तक ले जाएंगे मामला'
 
 
 
धोनी-वीरू ने चुनी थी अपनी-अपनी अलग टीम!
 
 
 
एचआईवी पॉजिटिव सिपाही की खुदकुशी से सेना में हड़कंप
 
 
 

रोचक खबरें

अपने देश का यह शख्स है आतंक की दुनिया का सबसे खूंखार 'आका'
 
 
 
5 घंटे तक चलती कार में होता रहा रेप, सोती रही राजधानी
 
 
 
1 लड़की..15 शादियां, लेकिन 16वीं पड़ गई महंगी
 
 
 

बॉलीवुड

'रितेश के समलैंगिक होने की बात सुन गुस्सा आया मगर आपा नहीं खोया'
 
 
 
जब चढ़ता है नशा तो यूं होश खो देती हैं बॉलीवुड हसीनाएं, देखिए तस्वीरें
 
 
 
तस्लीमा नसरीन की ट्वीट पर भड़कीं पूनम, दिया करारा जवाब!
 
 
 

जीवन मंत्र

पानी पीने से पहले...एक बार इस खबर को जरुर पढ़ लें!
 
 
 
पर्स में क्या-क्या नहीं रखना चाहिए...
 
 
 
गर्मियों में हर दम फिट रहने के लिए रोजाना बस दस मिनट करें ये काम
 
 
 

क्रिकेट

धोनी-वीरू ने चुनी थी अपनी-अपनी अलग टीम!
 
 
 
डर गए थे सहवाग, इसलिए मान बैठे सचिन की सलाह!
 
 
 
जवाब दें, वरना संन्‍यास लें सचिन: गांगुली
 
 
 

बिज़नेस

मोबाइल यूजर्स के लिए चेतावनी...इन नंबरों पर नहीं करें फोन
 
 
 
इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों के लिए बहुत जरुरी है यह खबर पढ़ना!
 
 
 
अब एक हजार के नोट को देखकर चौंक जाएंगे आप!
 
 
 

जोक्स

बस कर पगले , अब रुलाएगा क्या
 
 
 
संता की कार में हो गई चोरी...
 
 
 
लड़की की ओवरएक्टिंग के आगे फेल हो गया लड़का
 
 
 

पसंदीदा खबरें

सैफ से भिड़े एनआरआई ने कहा 'चुप नहीं रहूंगा, अदालत तक ले जाएंगे मामला'
 
 
 
'रितेश के समलैंगिक होने की बात सुन गुस्सा आया मगर आपा नहीं खोया'
 
 
 
सैफ से क्यों हुआ झगड़ा, कौन हैं इकबाल शर्मा?
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

Sex Bombshell
Sexy Sherlyn Chopra!
Just Added

Female soldiers from various contries
Sporty Chitrangada
 
 
 
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment


Copyright © 2011-12 DB Corp ltd., All Rights Reserved.
Site Powered by I Media Corp. Ltd IMCL, DB Corp Ltd. Enterprise.