सरल हमेशा जटिल के उस पार ही मिलता है
Bhaskar News | Dec 14, 2012, 00:10AM IST
स्पीकर- एरिक बलरे
प्रोफाइल : पारिस्थितिक तंत्र विज्ञानी व नेटवर्क साइंटिस्ट।
TED पर अब तक 6,72,338 लोग सुन चुके हैं।
क्या आप कभी घबरा जाते हैं जब आपके सामने कोई मुश्किल समस्या आती है? जटिल का मतलब हमेशा उलझाऊ नहीं होता। जैसे कि मेरे लिए, ओवन से ताजा निकला बर्गर जटिल है, मगर केरी-अनियन-ग्रीन-ओलोव-पोप्पी-चीज़ से बनी ब्रेड उलझाऊ है। अक्सर लोग रेखाचित्रों से भागते हैं। जब भी आप कोई चित्र देखें, तो मैं चाहूंगा कि आप डरें नहीं। बल्कि उत्साहित हों और राहत महसूस करें। क्योंकि इनसे आपको जटिल समस्या का सरल उत्तर मिलेगा।
एक बार मैंने एक डायग्राम देखा। ये था अफगानिस्तान में अमेरिका की आतंकरोधी रणनीति का डायग्राम। कुछ महीने पहले ये न्यूयॉर्क टाइम्स के मुख्य पृष्ठ पर छपा था। इतना जटिल होने के लिए उसी समय मीडिया ने इसे नकार दिया।
इसका मकसद अफगान सरकार के लिए लोगों का समर्थन बढ़ाना था। ज़ाहिर है कि समस्या जटिल है, मगर क्या ये उलझाऊ भी है? जब मैंने इसे टाइम्स के पहले पन्ने पर देखा, तो मैंने सोचा, "बढ़िया। कुछ तो मिला जिससे मैं जुड़ाव महसूस कर सकता हूं। इसे बैठ कर घंटों तक चबाया जा सकता है।" तो चलिए कूदते हैं इसमें। जब मैनें इस रेखाचित्र को बिना डरे समझा, मात्र 24 सेकंड में वो सब जान पाया जो शायद कई किताबें पढ़कर भी जान नहीं पाता।
मैं आपके साथ जटिलता के कुछ मुख्य सूत्र बांटता हूं। यह मैनें प्रकृति का अध्ययन कर सीखा है। जो कई समस्याओं पर लागू हो सकते हैं। पहली है जटिलता को सुलझा कर नमूने तैयार करें। उन प्रश्नों को पूछें जो शायद आप पहले न पूछते। दूसरा जब आप कुछ पूर्वानुमानित करना चाहते हैं तब आप केवल उस ही कड़ी पर ध्यान देते हैं जिसे आपने पहले से सोच रखा है। जब आप बाकी आयामों को हटा कर सोचेंगे, तो आपका अनुमान सटीक नहीं होगा जितना कि पूरे सिस्टम को एक साथ देखने पर होता। यानी जरूरी है आप सारी कड़ियों को देखें। सोच को सीमित न रखें। वहीं से आप कई जटिल चीजों को आसानी से समझ पाएंगे।
अक्सर आप अपनी शोध की वस्तु के बस एक दो कदम ही पास जाते हैं। लेकिन जितना आप जटिलता को स्वीकार करेंगे, उतनी ही संभावना बढ़ेगी आपके समस्या के आसान उत्तर पाने की। सहजता अक्सर जटिलता के पार होती है। जब आप जटिलता को स्वीकारेंगे तब आप गहरा उतर सकेंगे उन तहों तक जिनका महत्व ज्यादा होता है।






