Home >> Tue The First Spacecraft Landing On The Surface Of
मंगल ग्रह की सतह पर उतरने वाला पहला अंतरिक्ष यान
Bhaskar News
| Jul 21, 2012, 01:58AM IST
‘वाइकिंग 1’ मंगल की सतह पर उतरने वाला पहला अंतरिक्ष यान था। इसे 20 अगस्त 1975 को पृथ्वी से लांच किया गया था और यह 19 जून 1976 को मंगल ग्रह की कक्षा में पहुंचा। वहां पर इसने एक महीने तक चक्कर काटते हुए लैंडिंग के लिहाज से उपयुक्त सतह की पहचान की।
आखिरकार 20 जुलाई 1976 को ‘वाइकिंग 1’ का लैंडर भाग इसके ऑर्बिटर से अलग होते हुए मंगल के क्लाइस प्लैनिटिया क्षेत्र में उतर गया। यहां से उसने मंगल की धूसर लाल रंग की सतह की कई क्लोज-अप तस्वीरें लीं। ‘वाइकिंग 1’ के मंगल की कक्षा में प्रवेश के महज तीन महीने बाद सितंबर 1976 को ‘नासा’ ने वाइकिंग सीरीज के दूसरे यान यानी ‘वाइकिंग 2’ को लांच किया। इस दोहरे वाइकिंग मिशन के दौरान यान पर लगे कैमरों की मदद से मंगल ग्रह की सतह की 1400 से ज्यादा हाई-रेजोल्यूशन तस्वीरें खींचते हुए वापस पृथ्वी पर भेजी गईं।






