Home >> The First Treaty With Japan In The Western World..
जापान द्वारा पश्चिमी जगत के साथ की गई पहली संधि
कनागावा की संधि
| Mar 31, 2012, 00:44AM IST
इसके साथ ही जापान की 200 साल से चली आ रही पृथकतावादी नीति ‘साकोकु’ का अंत हो गया, जो पश्चिमी मुल्कों से दूर रहने की बात करती थी। यह संधि वास्तव में अमेरिकी नेवी कैप्टन मैथ्यू सी पैरी के प्रयासों के चलते संभव हुई, जो जुलाई 1853 में पहली बार युद्धपोतों का एक बेड़ा लेकर टोक्यो खाड़ी से होते हुए जापान पहुंचा और जापानी बंदरगाहों को अमेरिकी जहाजों के लिए खोलने की मांग की। उसने इसके लिए जापानी सरकार को कुछ महीने की मोहलत दी और वहां से लौट आया।
फरवरी 1854 में जब वह अपना जंगी जहाजी बेड़ा लेकर दोबारा जापान पहुंचा तो जापानियों ने उसके मुकाबले अपनी नौसैन्य शक्ति को कमजोर देख समझौते के लिए सहमति जता दी। इसके बाद यह संधि हुई, जिसके जरिए जापान ने अपने सिमोडा और हाकोडेट जैसे बंदरगाह अमेरिकी जहाजों के लिए खोल दिए तथा सिमोडा में अमेरिकी वाणिज्य दूतावात स्थापित करने की भी मंजूरी दे दी।





