विज्ञापन
 
 
 
 

18वीं सदी में फ्रांस व स्पेन के मध्य हुए अहम अनुबंध

 
Source: Bhaskar News   |   Last Updated 00:04(07/11/11)
 
 
 
 
विज्ञापन
भास्कर पीडिया..‘पेक्टे द फैमिली’ या ‘फैमिली कॉम्पैक्ट’ अठारहवीं सदी में फ्रांस व स्पेन के बोरबन शासकों के बीच तीन अलग-अलग लेकिन एक जैसे करारों की श्रंखला थी।

पहला करार 7 नवंबर 1733 को स्पेन के शासक फिलिप (पंचम) व फ्रांस के सम्राट लुई (पंद्रहवें) के बीच हुआ था। 1700 ई. में स्पेन में हेब्सबर्ग साम्राज्य के अंत के बाद पहला बोरबन शासक बना फिलिप (पंचम) रिश्ते में लुई (चौदहवें) का नाती था।

स्पेनिश उत्तराधिकार की लंबी जंग के बाद उसे दूसरी यूरोपीय शक्तियों ने भी इस शर्त के साथ स्पेन का सम्राट माना कि स्पेन व फ्रांस का ताज कभी एक नहीं होगा। इस कड़ी में दूसरा करार 25 अक्टूबर 1743 को एक बार फिर फिलिप (पंचम) व लुई (पंद्रहवें) के मध्य हुआ।

15 अगस्त 1761 को इसी कड़ी का तीसरा करार स्पेन के राजा चाल्र्स (तृतीय) और फ्रांसीसी सम्राट लुई (पंद्रहवें) के बीच किया गया। तब फ्रांस व इंग्लैंड के बीच जंग चल रही थी।

चार्ल्स (तृतीय) द्वारा अपने पूर्ववर्ती शासक की नीतियों से पलटते हुए किए गए इस करार के साथ स्पेन भी इस युद्ध में शामिल हो गया। हालांकि बाद में फ्रांसीसी क्रांति के दौरान फ्रांस में बोरबन शासकों के लगातार कमजोर होने के साथ धीरे-धीरे इन पारिवारिक करारों की महत्ता भी खत्म हो गई।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
8 + 4

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

Victoria’s Secret picks sexiest women
Jennifer Flaunts Her Killer Curves
Just Added

The pocket piglets
 फैशन शो के दौरान मॉडल एलिशिया रावत।
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment