विज्ञापन
 
 
 
 

खुश रहने के लिए क्रिएशन की क्रिया को समझना होगा

 
Source: विजय शंकर मेहता   |   Last Updated 00:29(29/01/12)
 
 
 
 
हम अपने आसपास एक संसार रचते हैं और उसी में हमारा जीवन चलता है। कुछ अपने ही बसाए संसार में सुख से रह लेते हैं, तो कुछ आजीवन दुखी रहते हैं। हमें यह समझना होगा कि एक है वो संसार जो ईश्वर ने रचा है, जिसे अस्तित्व कहते हैं। हम इसी का हिस्सा हैं। इसके बाद फिर हम इसी में से अपनी दुनिया बना लेते हैं, जो हमारा हिस्सा होती है। यदि हम चाहते हैं कि हम भी उसी तरह प्रसन्न रहें, निर्लिप्त रहें जैसे परमात्मा रहता है, तो हमें उसके क्रिएशन की क्रिया को समझना होगा।


शास्त्रों में कथा आती है कि परमात्मा ने यह जो संसार रचा है, उसके पीछे उसकी शक्ति होती है, जिसे परमात्मा ने आदेश दिया और वह दुनिया बनाने में जुट गई। सामान्य भाषा में इस शक्ति को हम ऊर्जा कह सकते हैं। निर्माण के पीछे की इस ऊर्जा को हम आज इच्छाशक्ति भी कह सकते हैं।


हमें अपने भीतर की शक्ति को अपनी शांति से जोड़ना होगा। जो लोग खूब मेहनत कर, धन और सफलता अर्जित करने के साथ प्रसन्न रहना चाहते हैं, उन्हें अपने भीतर की शक्ति के रूप को समझना होगा। 24 घंटे में चार बार ऐसे मौके आते हैं, जब शक्ति में परिवर्तन होता है और इसके उपयोग पर हमें ध्यान देना पड़ता है।

ऋषि-मुनियों ने इसीलिए चार बार की पूजा का वर्णन किया है, जिसे कर्मकांड में संध्या कहा गया है। इन चारों काल में हमारे भीतर की ऊर्जा अपना रूप और उद्देश्य बदलती है। सूर्योदय के एक घंटे पूर्व तथा बाद भी ऊर्जा का जो रूप है, वह पूरी तरह से रचनात्मक होता है और उसमें पॉजीटिव तत्व काम कर रहे होते हैं।


हमारे उच्च उद्देश्य, ध्यान और गहन चिंतन के कार्य इस समय किए जाने चाहिए। फिर हमारी दिनचर्या आरंभ हो जाती है और दोपहर 12 बजे के आसपास एक बार फिर हमें अपनी ऊर्जा के प्रति जागना होगा, क्योंकि इस समय पॉजीटिव और नेगेटिव दोनों तत्व एक साथ सक्रिय हो जाते हैं। हम अच्छे-बुरे दोनों कार्यो को तैयार रहते हैं।

शाम को नेगेटिव तत्व चरम पर रहते हैं, सो अच्छे-अच्छे लोग थक और परेशान हो जाते हैं। रात 11 बजे केआसपास फिर नेगेटिव ऊर्जा पॉजीटिव होने लगती है। इसलिए सोते समय शांत रहें, मेडिटेशन करें और सो जाएं। इन चारों समय में जो लोग ऊर्जा का सही उपयोग करेंगे वे अपने बनाए हुए संसार का मजा उठा सकेंगे। -प्रसिद्ध जीवन प्रबंधन गुरु
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
4 + 3

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

Victoria’s Secret picks sexiest women
Jennifer Flaunts Her Killer Curves
Just Added

The pocket piglets
 फैशन शो के दौरान मॉडल एलिशिया रावत।
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment