Home >> Aisha-Kyun >> Parampara We Should Remember This Rule In Hindu Temple
जानिए, मंदिर में नंगे पैर ही क्यों जाना चाहिए
धर्म डेस्क. उज्जैन | Jan 05, 2013, 11:03AM IST

भगवान या परमात्मा एक ऐसी शक्ति हैं जिनके लिए हमारी किसी भी समस्या का समाधान या किसी भी इच्छा की पूर्ति करना असंभव नहीं है। देवी-देवताओं के दर्शन मात्र से ही हमारे पापों का नाश हो जाता है और पुण्यों में बढ़ोतरी होती है। इस प्रकार पुण्य लाभ प्राप्त करने के लिए हम मंदिर या देव स्थान जाते हैं। मंदिर या देवी-देवताओं के स्थानों पर जाने के लिए कई प्रकार के नियम बनाए गए हैं। इन्हीं नियमों में से एक है कि मंदिर में नंगे पैर जाना चाहिए।







