विज्ञापन
 
Home >> Bihar >> Bhagalpur >> Death By Drowning In The Pool Of 6 Students, 2 Were Rescued

तालाब में डूबने से 6 आदिवासी छात्राएं की मौत, 2 को बचाया गया

Bhaskar News | Feb 24, 2013, 00:50AM IST
 
 

 
 
 भागलपुर .बिहार और झारखंड के सीमा पर अवस्थित इटहरी तालाब में शनिवार को नहाने के दौरान आठ स्कूली छात्रा डूब गई।जिसमें छह की मौत हो गई। सभी छात्राओं की उम्र 6 से 12 वर्ष के बीच बतायी जा रही है। दो बच्ची को स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया है। उन्हें गंभीर अवस्था में पीरपैंती के रेफरल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। मृत बच्चियां मसूरिया प्राथमिक विद्यालय की छात्राएं थीं। सभी मृतक जिले के ईशीपुर-बाराहाट थाना क्षेत्र मसुरिया गांव की आदिवासी छात्रा थी। जबकि घटना गोड्डा (झारखंड) जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र के इटहरी गांव स्थित इटहरी तालाब में घटी है। घटना के बाद मसुरिया गांव में कोहराम मचा हुआ है। मेहरमा के बीडीओ प्रदीप भगत और दो थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घटना का मुआयना किया। 
 
कैसे हुई मौत
 
अस्पताल में भर्ती छात्रा रजनी ने बताया कि दोपहर में मसुरिया प्राथमिक विद्यालय में छुट्टी हो जाने के बाद सभी छात्राएं नहाने के लिए डुमरिया तालाब गई। घोंघा देखकर वे उसे चुनने लगे।  लेकिन तालाब किनारे बड़ा गढ्डा रहने के कारण कुछ लड़कियां डूबने लगी। उसे बचाने के प्रयास में सभी छात्राएं डूब गई। वहीं पास से गुजर रहे एक युवक मो. इराक ने तालाब में डूबते लड़कियों को देखा। फौरन किनारे पहुंच कर रजनी और खुशबू के माथे का चुल खींच कर बाहर निकाला और राहगीर अमित कुमार यादव के मोटरसायकिल से अस्पताल पहुंचाया। डूबने की खबर सुनकर आसपास के सैकड़ों ग्रामीण जुट गए और बाकी छात्राओं को बचाने के लिए तालाब में कूद पड़े। लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी। छह बच्ची का शव बाहर निकाला गया।
 
इनकी हुई मौत
 
मृतकों में विश्वनाथ उरांव की पुत्री टीनू और रीनू, सिकंदर उरांव की पुत्री सोनी, सतीश उरांव की पुत्री रीणा, विनोद भगत की पुत्री नीशा और स्व. रामदयाल उरांव की पुत्री निशा शामिल है। जबकि घायलों में खुशबू कुमारी और रजनी है। 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment